ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
हरियाणा

रंजिश में युवक से मारपीट, गोली मारने की दी धमकी, जानें पूरा मामला

गुड़गांव: रंजिश में युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों द्वारा उसकी कमर पर हथियारनुमा चीज लगाकर उसे गोली मारने की धमकी भी दी। मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन भी गिर गई। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मालिबु टाउन निवासी दिव्यांशु बवेजा ने बताया कि वह रोड इट ट्रांसपोर्ट का काम करता है और वह सेक्टर-49 की एमजी जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाता है। यहां उसका पिछले कई दिनों से जसकरण गौरी नामक युवक से विवाद चला आ रहा है। 10 जनवरी की रात को जब वह अपने दोस्त रचित पाराशर के साथ साइबर हब डीएलएफ फेज-2 में हैवमोर इंडियन रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। यहां जसकरण भी आ गया और उनके साथ बातचीत करने लगा। कुछ देर बातचीत के बाद वह दोस्ती का बहाना बनाते हुए उन्हें अपने साथ कुछ खाने के लिए रेस्टोरेंट से बाहर दूसरे स्थान पर ले जाने की बात कहने लगा।

रेस्टोरेंट से बाहर आते ही उसके करीब आठ अन्य साथियों ने उसके व रचित के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान जसकरण उसे अलग ले गया और उसकी कमर पर हथियारनुमा चीज लगाकर गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान रचित की पांच तोले की सोने की चेन टूटकर गिर गई। वारदात के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना में घायल दोनों ही युवकों को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल लाया गया जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Back to top button