ब्रेकिंग
Rajnandgaon Voter List: कांग्रेस सचिव मेहुल मारु का नाम वोटर लिस्ट से गायब; कांग्रेस ने बताया 'राजनी... Baloda Bazar Elephant Attack: बारनवापारा अभयारण्य में दंतैल हाथी का तांडव; ग्रामीण को कुचला, मौके पर... Balrampur Road Accident: बलरामपुर में रफ्तार का कहर; ईंट लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, पंडो जनजाति के ... Mahendra Karma Death Anniversary: 'बस्तर टाइगर' महेंद्र कर्मा की 13वीं बरसी; गृह ग्राम फरसपाल में उम... Jheeram Ghati Anniversary: झीरम घाटी हमले की 13वीं बरसी; बस्तर में शहीदों को नमन कर कांग्रेस ने पूछा... CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit: दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सीएम रेखा गुप्ता की मुलाकात;... Chhattisgarh Monsoon 2026: केरल में 26 मई को ही दस्तक देगा मानसून; जानें छत्तीसगढ़ में कब होगी पहली ... Jabalpur Jain Samaj: रीवा हादसे के विरोध में जबलपुर में जैन समाज का फूटा गुस्सा; सड़कों पर उतरा जनसै... Gwalior Tighra Dam: ग्वालियर के तिघरा बांध पर पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से दर्दना... Indore-Betul Highway Jam: इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे के धनतालाब घाट पर लगा भीषण जाम; सैकड़ों वाहन फंसे
देश

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में महिला नक्सली को मार गिराया, हथियार बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के दुलेड इलाके में हुई इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। मौके से महिला नक्सली के शव के साथ थ्री नाट थ्री रायफल के साथ अन्य नक्सल समान बरामद किए गए हैं। कोबरा, डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दी इस करवाई को अंजाम दिया।

दो दिनों से चल रहा था ऑपरेशन

सुकमा के सघन जंगली इलाके में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। एसपी के एल ध्रव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा अंतर्गत सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान के लिए 26 अक्टूबर को अरबराजमेट्टा, कोयामेट्टा, पातादुलेड़ एवं ताड़मेटला के जंगल-पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे।

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

अभियान के दौरान प्रातः लगभग 10 बजे दुलेड़ के बीच जंगल-पहाड़ी में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 01 महिला माओवादी का शव, 01 नग 303 रायफल, भारी मात्रा में विस्फोटक व नक्सल सामग्री सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद की गई है।

Related Articles

Back to top button