ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
देश

बेलगाम महंगाई पर नकेल कसने की तैयारी तेज़, केंद्र सरकार ने बुलाई राज्यों की बैठक

नई दिल्ली: लगातार बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार ने खाद्य पदार्थों की क़ीमतों में नकेल कसने की कोशिश तेज़ कर दी है। केंद्रीय मंत्रायल ने इस माह के अंत में सभी राज्यों के खाद्य सचिवों की बैठक बुलाई है, ताकि महंगाई पर काबू पाने के उपायों पर विचार किया जा सके। सचिवों की 27 जून को होने वाली इस बैठक में खाद्यान्न को लेकर राज्य सरकारों के साथ बेहतर तालमेल और एकीकरण पर भी चर्चा होगी।

दाल, सब्जी, चीनी और ईंधन की कीमतों में पिछले एक माह इजाफा हुआ है। सरकार की शुरुआती कोशिशों के बावजूद दाल और दूसरे खाद्य पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि का रुझान जारी है। दालों की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने अरहर की दाल आयात करने का फैसला किया है। पर इसके साथ सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ भी कड़े कदम उठाना चाहती है।खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दाल की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए स्टॉक लिमिट तय की जा सकती हैं।

अरहर के मूल्यों में तेजी के बाद सरकार ने तीन दिन पहले मोजाम्बिक से समझौते के तहत इस साल 1.75 लाख टन अरहर दाल आयात करेगे। इसके साथ केंद्र सरकार ने दालों के बफर स्टॉक से दो लाख टन अरहर दाल को भी बाजार में बेचने का निर्णय किया है। दरअसल, खुदरा महंगाई दर (सीपीआई) में वृद्धि हुई है। आंकड़ो के मुताबिक खुदरा महंगाई दर 2.92 फीसदी से बढकर 3.05 फीसदी हो गई हैं। इससे पहले अक्तूबर 2018 में खुदरा महंगाई दर 3.38 फीसदी थी। यानि, पिछली सात माह में खुदरा महंगाई दर मई में सबसे उच्च स्तर पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button