ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
देश

झारखंड में आज फिर मिले 02 कोरोना मरीज, अबतक 107; जानें ताजा हाल

रांची। Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड के जामताड़ा में बुधवार को एक कोराना संक्रमित मरीज की पहचान की गई है। जबकि राजधानी रांची में भी एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। यह कोरोना संक्रमित युवक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला है। जामताड़ा में यह दूसरा मरीज है, जिसमें कोरोना का संक्रमण मिला है। इसके साथ ही अबतक झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 107 पर पहुंच गया है। जामताड़ा में दूसरे कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि पीएमसीएच धनबाद ने की। कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। इधर हिंदपीढ़ी में एक और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रांची में कोरोना मरीजों कीसंख्‍या बढ़कर 78 पर पहुंच गई है।

इससे पहले राजधानी रांची में मंगलवार को 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। रिम्‍स ने रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के दो युवकों के कोरोना संक्रमित हाने की पुष्टि की है। इनकी उम्र 25 से 30 वर्ष तक बताई गई है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 107 पर पहुंच गया है। रांची में अबतक 78 कोरोना मरीजों की पहचान की जा चुकी है। आज अभी तक कुल दो पॉजिटिव मरीज ही मिले हैं। आज कुल 571 सैंपल की जांच हुई, जिनमें 569 की रिपोर्ट निगेटिव है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 107 हो गई है।

इधर रांची में मंगलवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। रिम्स ने दोनों कोरोना संदिग्धों की सैंपल जांच में इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही झारखंड में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 107 पर पहुंच गया है। इससे पहले बीते दिन रांची में एक साथ 20 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी। राजधानी में 4 नर्स, 1 दारोगा, 1 गार्ड, 2 ड्राइवर और 2 सफाईकर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के पूरे मोहल्ले को बनाया कंटेनमेंट जोन

कोराना हॉस्टपॉट हिंदपीढ़ी के बाद रांची के अलग-अलग हिस्सों में फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने संक्रमितों के मिलने वाले मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन बना रही है। संबंधित मोहल्लों में पुलिस की सख्ती बढ़ाते हुए बैरिकेडिंग कर दिया गया है। बैरिकेडिंग कर संबंधित मोहल्लों में अनावश्यक आवाजाही करने वालों पर कड़ा पहरा लगा दिया गया है। बिना सत्यापन किए जाने नहीं दिया जा रहा है। इधर, पंडरा के बाजारा में मिले एक कोरोना संक्रमित के मोहल्ले को पुलिस-प्रशासन ने सील कर दिया है। इससे पहले कांटाटोली नेताजी नगर के बंगाली मोहल्ला को भी सील किया गया था। इधर, नेताजी नगर कॉलोनी, पिस्का मोड़, चुटिया सहित अलग-अलग जगहों पर मिले संक्रमिताें के घरों और मोहल्लों को पुलिस-प्रशासन की ओर से सैनिटाइज भी कराया गया।

सीसीएल गांधी नगर में बने कोविड-19 वार्ड पहुुंचे एसएसपी

पुलिस-प्रशासन की ओर से सीसीएल के गांधीनगर स्थित अस्पताल को भी कोविड-19 वार्ड बनाकर इलाज शुरू किया गया है। सोमवार और मंगलवार को मिले संक्रमित मरीजों को इन्हीं अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। गांधीनगर में सभी का इलाज शुरू हो गया है। अस्पताल में पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। इसबीच मंगलवार को एसएसपी अनीश गुप्ता सीसीएल गांधीनगर अस्पताल पहुंचे। पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि सोमवार और मंगलवार तक में अस्पताल में नौ कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है।

काजू बगान क्वारंटाइन सेंटर भेजे जा रहे संदिग्ध

इधर, कोरोना संदिग्धों को पिस्कामोड़ स्थित काजू बगान में शिफ्ट किया गया है। जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पंडरा और सुखदेवनगर थाने की पुलिस इन दोनों जगहों पर लगातर गश्त करते हुए नजर बनाए रखा है। अबतक कई कोरोना संदिग्धों को पुलिस-प्रशासन ने शिफ्ट कराया है। यहां वैसे संदिग्धों को रखा गया है कि जो कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए हों, लेकिन कोरोना निगेटिव है।

सीएम हेमंत ने ट्वीट कर बताया, सिर्फ हिंदपीढ़ी सीआरपीएफ के हवाले

झारखंड में बढ़ते कोरोना मामलों पर झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर मंगलवार को अपने संदेश में कहा है कि हमने राज्य में कोरोना जांच की रफ्तार काफी तेज कर दी है। आज हम उन अग्रणी राज्यों में हैं जहां कोरोना की सबसे ज्‍यादा जांच हो रही है, और इसलिए हम ज्‍यादा से ज्‍यादा संक्रमित लोगों की पहचान कर उनके उपचार हेतु कार्य कर रहे हैं। सीएम हेमंत ने आगे लिखा- साथ ही बताना चाहूंगा की पूरी रांची नहीं, सिर्फ हिंदपीढ़ी क्षेत्र में मैंने सीआरपीएफ की तैनाती का फैसला लिया है। आप घबराएं नहीं, आपकी सरकार की तैयारी पुख्‍ता है इस महामारी पर रोक हेतु। अफवाहों पर ध्यान ना दें, आपस में दूरी रखें पर दिलों को जोड़े रखें।

Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें)

@HemantSorenJMM

साथियों,

हमने राज्य में कोरोना जाँच की रफ़्तार काफ़ी तेज कर दी है। आज हम उन अग्रणी राज्यों में हैं जहां कोरोना की सबसे ज़्यादा जाँच हो रही है, और इसलिए हम ज़्यादा से ज़्यादा संक्रमित लोगों की पहचान कर उनके उपचार हेतु कार्य के रहे हैं।

साथ ही बताना चाहूँगा की पूरी राँची 1/2

Twitter पर छबि देखें
696 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

बता दें कि रांची में कोरोना बम बनकर लगातार विस्‍फोट कर रहे मुस्लिम बहुल हिंदपीढ़ी इलाके में मंगलवार को सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है। पुलिस की नाकाबंदी को अंगूठा दिखाकर यहां तमाम लोग अपनी मनमर्जी चला रहे थे। अबतक हिंदपीढ़ी इलाके में अकेले 70 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पूरा इलाका सील रहने के बावजूद सूबे के कई कोने में यहां के लोग चुपके से भाग निकले हैं।

हिंदपीढ़ी कंटेन्मेंट जोन की सुरक्षा सीआरपीएफ को

रांची के हिंदपीढ़ी कंटेन्मेंट ज़ोन की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी अब केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल को सौंप दी गई है। इस ज़ोन में तीन शिफ्ट में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। जिससे कि पूरी मुस्तैदी के साथ लॉकडाउन का अनुपालन सनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त  राय महिमापत रे की अध्यक्षता में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ रांची के उपायुक्त ने की बैठक

बैठक के दौरान हिंदपीढ़ी के कमांड एंड कंट्रोल रूम के संचालन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान उपायुक्त  राय महिमापत रे ने उपस्थित सीआरपीएफ के अधिकारियों से कहा कि हिन्दपीढ़ी कंटेन्मेंट ज़ोन रांची का हॉटस्पॉट बन चुका है। कोरोना संक्रमितों की संख्या हिन्दपीढ़ी में सबसे ज्यादा है। पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवा जाही की कोई इजाज़त नहीं है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी व्यक्ति को अगर आपातकालीन मेडिकल सहायता की आवश्यकता है तो वैसी स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस भेज कर मरीज को वहां से अस्पताल ले जाया जाएगा। हमारे हेल्पलाइन नंबर चालू हैं। किसी भी आपात परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति उन नम्बरों पर कॉल कर मदद मांग सकता है। बैठक के दौरान सीआरपीएफ को जिला प्रशासन के प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

हिन्दपीढ़ी कंटेन्मेंट ज़ोन में आवाजाही पर पूरी तरह से मनाही

बैठक में उपस्थित एसएसपी रांची ने कहा कि रांची में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके बावजूद लोग इस बीमारी की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में अब हमारी जिम्मेवारी बढ़ गई है कि लोगों से लॉकडाउन के नियमों और सामाजिक दूरी का पालन कराए। किसी भी हाल में किसी भी व्यक्ति को कंटेनमेंट जोन में आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर आमजन की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा मामला भी दर्ज किया जाएगा।

बैठक के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी ने कहा कि, हमारी टीम का पूरा सहयोग जिला प्रशासन को मिलेगा। हमारे जवान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे और आमजनों की सुरक्षा के लिए हम हमेशा की तरह तत्पर हैं। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, एसएसपी, एसपी सिटी, एस पी ट्रैफिक, अनुमंडल पदाधिकारी रांची तथा सीआरपीएफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button