ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
मध्यप्रदेश

भोपाल में मातम: बेकाबू जीप ने ऑटो को रौंदा, मासूम की मौत; खून से लथपथ बच्चों के लिए ‘फरिश्ता’ बने दो ऑटो चालक

भोपाल : राजधानी भोपाल में सोमवार को बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के टीटीआई गेट के कट पॉइंट पर तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने ऑटो को उड़ा दिया. हादसे में 5 साल के बालक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. ऑटोचालक को भी गंभीर चोटें आई हैं. इस दौरान दो ऑटोचालक फरिश्ता बनकर आए. हादसे के तुरंत बाद वे मां-बेटे व ऑटोचालक को अपने ऑटो में लेकर दो अस्पतालों में गए. लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी.

ऑटो के परखच्चे उड़े, बच्चा दूर फिंका

सड़क हादसे में 5 साल के मासूम यशराज की दर्दनाक मौत हो गई. मासूम की मां नेहा पटेरिया और ऑटो चालक अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गए. ऑटो से मां-बेटे जा रहे थे, तभी बोलोरो ने कट पॉइंट के आगे भीषण टक्कर मारी. ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ऑटो मे महिला फंस गई, जबकि बच्चा दूर फिंक गया. मौके पर मौजूद दो ऑटो चालकों ने इंसानियत की मिसाल पेश की. उन्होंने क्षतिग्रस्त ऑटो से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

दोनों ऑटो ड्राइवर ने इंसानियत की मिसाल पेश की

ऑटो ड्राइवर फैज़ान खान और मोहम्मद हाजी ने बताया “जैसे ही टक्कर हुई, बच्चा ऑटो से बाहर गिर गया. तुरंत घायलों को हम लोग निजी हॉस्पिटल लेकर गए. वहां से एम्बुलेंस से हमीदिया अस्पताल लेकर आये लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका. बच्चे की मां की हालत गंभीर है. उनका इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है. ऑटो चालक अनिकेत को भी गंभीर चोटें आई हैं, उसके दोनों पैर टूट गए. जिसका उपचार किया जा रहा है.

कट प्वाइंट पर नहीं लगे साइन बोर्ड

सूचना मिलते ही श्यामला हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची. श्यामला हिल्स थाने के उप निरीक्षक घूमेंद्र सिंह ने बताया “पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.” प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है.

लोगों का कहना है कि कट पॉइंट पर कोई साइन बोर्ड नहीं लगा था. माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और साइन बोर्ड न होना हादसे की वजह है. राजधानी में होने वाले हादसे अधिकतर इसी वजह से होते हैं कि कट पॉइंट पर कोई भी साइन बोर्ड नहीं हैं. मृतक बच्चा इंदौर लोकायुक्त पुलिस में पदस्थ निरीक्षक सचिन पटेरिया का बेटा बताया जा रहा है, जबकि घायल महिला नेहा उनकी पत्नी हैं.

Related Articles

Back to top button