ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
बिहार

ससुराल बना टॉर्चर रूम! युवक ने मौत को गले लगाकर खत्म किया जिंदगी का ‘नरक’, पत्नी और सास पर गंभीर आरोप

बिहार के ​समस्तीपुर में एक युवक ने पत्नी और सुसराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मामला समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में युवक विश्वजीत कुमार (31 वर्ष) ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया. आनन फानन में उसे दरभंगा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

विश्वजीत की मौत के बाद उसके मोबाइल से मिले एक वीडियो ने मामले को सनसनीखेज बना दिया है. इसमें युवक ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए मौत को गले लगाने की बात कही है. विश्वजीत हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी दिलीप कुमार राय का पुत्र था. विश्वजीत ने जहर खाने से पहले अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया था और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया.

वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मेरी सास, मेरी पत्नी और अन्य ससुराल वाले मुझे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे हैं. पांच साल से पत्नी की प्रताड़ना के कारण मैं डिप्रेशन का शिकार हूं और अब मरने जा रहा हूं. मेरे नाम की जमीन-जायदाद सिर्फ मेरे मां-बाप की हो. देश में ऐसा कानून नहीं बने जिसमें केवल महिलाओं को ही प्राथमिकता दी जाए.

ससुराल से लौटने के अगले दिन खाया जहर

परिजनों के अनुसार, 11 जनवरी को पत्नी के बुलाने पर किसी का जन्मदिन मनाने को लेकर विश्वजीत बिथान थाना क्षेत्र स्थित ससुराल गया था. वहां से देर रात घर लौटा. घर पर केवल उसकी मां मौजूद थीं. अगले दिन वह घर के पास सड़क पर बेहोशी की हालत में पाया गया.

पहले उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 19 जनवरी को उसे लहेरियासराय के बेंता चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है. पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. मोबाइल से मिले वीडियो को पुलिस ने अहम साक्ष्य माना है.

Related Articles

Back to top button