ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
झारखण्ड

High Voltage Drama: मोबाइल टावर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक, प्रेमिका के घरवालों ने शादी से किया इनकार तो दी जान देने की धमकी!

बोकारोः जिला में हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड़ स्थित 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर में एक लड़की के प्यार में पागल युवक ने चढ़कर पुलिस को परेशान कर दिया. युवक अपनी प्रेमिका अंजलि से शादी करने के लिए बोकारो पहुंचा था लेकिन घर वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया. परिजनों के इनकार के बाद वह मोबाइल टावर में चढ़ गया. उसके बाद उसने जान देने की बात कही, थाना प्रभारी की सूझबूझ से युवक नीचे उतरा और उसे थाने ले जाया गया.

टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश करने वाला युवक मध्य प्रदेश गुना के जौहरी गांव के रहने वाले भोजराज चंदेल है. जिसे सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से हरला थाना क्षेत्र के नेपाली पद में रहने वाली अंजलि से प्यार हो गया. पिछले अगस्त महीने में अंजलि भाग कर भोजराज के पास पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने उसे बरामद किया. अंजलि ने न्यायालय में खुद से भागने की बात कही थी. उसके बाद युवक लड़की से शादी करने के लिए बोकारो पहुंच गया.

जब परिजनों ने इनकार किया तो वह बसंती मोड़ स्थित 150 फीट ऊंचे टावर की चोटी पर चढ़ गया. उसने सर्च इंजन से हरला थाना प्रभारी का नंबर निकाला और अपनी पीड़ा बताई. मौके पर पुलिस पहुंची. थाना प्रभारी ने मोबाइल से संपर्क कर उसे समझाने का काम किया. जिसके बाद वह धीरे-धीरे नीचे उतर गया, पुलिस उसे थाना ले गई और उसे समझाया.

थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है भोजराज चंदेल जो लड़का है वह गुना, मध्य प्रदेश का रहने वाला है. युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था अंजलि नाम की कोई लड़की है बोकारो के हरला थाना क्षेत्र की, उससे शादी करना चाहता था लेकिन लड़की के पिता ने शादी से जब इनकार किया तो उसने इस तरह की हरकत की है. थाना प्रभारी ने कहा कि टावर काफी ऊंचा था इसलिए आवाज नहीं जा रहा था. इन मोबाइल के द्वारा उससे कांटेक्ट किया गया और समझा बूझाकर नीचे उतर गया.

इस मामले में युवक ने कहा कि लड़की से फेसबुक पर दोस्ती हुई, लड़की के पिता हमारे मां पिताजी से अभद्र व्यवहार करते थे. मुझे अकेले में घर बुलाते थे, मैं घर नहीं गया और मैसेज करके मोबाइल टावर पर चढ़ गया. फिर पुलिस का सर्च कर नंबर निकाला और पुलिस को बुलाया. इसके बाद पुलिस के कहने पर ही नीचे उतरा.

Related Articles

Back to top button