ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
झारखण्ड

धनबाद बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल, रास्ता बंद होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश

धनबाद: सदर अस्पताल परिसर के भीतर वर्षों से उपयोग में रहे आवागमन मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में धनबाद बार एसोसिएशन ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. अधिवक्ताओं के पेन डाउन स्ट्राइक के चलते धनबाद कोर्ट में सभी न्यायिक कार्य ठप हो गए हैं. इसका सीधा असर आम वादकारियों पर पड़ रहा है, जिन्हें बिना सुनवाई के वापस लौटना पड़ रहा है.

बार एसोसिएशन का कहना है कि सदर अस्पताल परिसर से होकर बार भवन तक जाने वाला यह रास्ता अधिवक्ताओं के आवागमन, वाहन पार्किंग और न्यायालय से जुड़े कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था. हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण कर इस मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय आने वाले आम नागरिकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को धनबाद बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर से रणधीर वर्मा चौक तक विरोध मार्च निकाला था. इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग उठाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी और बढ़ गई.

अधिवक्ताओं का कहना है कि बार एसोसिएशन भवन इसी मार्ग से सीधे जुड़ा हुआ है. रास्ता बंद होने से बुजुर्ग वादकारियों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को पार्किंग और आवाजाही में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बार एसोसिएशन का आरोप है कि इस मुद्दे को लेकर कई बार जिला प्रशासन से वार्ता की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया गया.

समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर अब बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया है. अधिवक्ताओं ने साफ किया है कि जब तक मार्ग को फिर से नहीं खोला जाता और पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मामले को लेकर धनबाद बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि हम प्रशासन का सहयोग करते रहे हैं, लेकिन लगातार अनदेखी की जा रही है. उन्होंने कहा कि रास्ता बहाल नहीं होने तक यह हड़ताल जारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button