ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

शिवसेना और भाजपा साथ मिलकर लडेंगे आगामी सभी चुनाव: शिंदे

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर निकाय सहित आगामी सभी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। शिंदे ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी कहा कि वह और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार रात को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि शिवसेना और भाजपा भविष्य के सभी चुनाव (लोकसभा, विधानसभा तथा नगर निकाय) साथ मिलकर लड़ेंगें।

शिंदे और फडणवीस रविवार शाम दिल्ली गए थे और उन्होंने शाह से मुलाकात की थी। शिंदे ने कहा कि शाह से मुलाकात के दौरान कृषि और सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमें विभिन्न परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हमेशा मार्गदर्शन मिला है। हमने सहकारिता के क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए शाह से मुलाकात की।”

Related Articles

Back to top button