ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि 2026 पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा, इन 2 शुभ योगों में पूजा करने से मिलेगा दोगुना फल शैंपू के बाद भी बाल हो जाते हैं ऑयली? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, चिपचिपेपन से मिलेगा छुटकारा हुमायूं कबीर ही असली TMC", बीजेपी नेता का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला- कहा: कट्टरपंथियों के सामने झुक गई... ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: युवक ने ट्रैक पर कूदकर दी जान, मौत से पहले परिवार को भेजा था भावुक म... मध्य प्रदेश: दरिंदगी की शिकार बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी नाबालिग पर अब चलेगा मर्डर ... सावधान! एक व्हाट्सएप ग्रुप और ₹2.07 करोड़ साफ; जानें झारखंड के युवक के साथ कैसे हुई ऑनलाइन ट्रेडिंग ... वैशाली में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, अररिया CS और पत्नी ने मौके पर ही... पटना में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 6 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत प्रेम बाईसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट: आंतें पड़ गई थीं लाल, इंजेक्शन देने वाले कंपाउंडर ने पुलिस पूछताछ मे... ससुर की हत्या कर बहू ने रची जिंदा जलाने की साजिश, 'सीक्रेट' छिपाने के लिए पार की हैवानियत की हदें
मध्यप्रदेश

रीवा से सीधी का सफर अब होगा आसान: जल्द ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन, ललितपुर-सिंगरौली रेल प्रोजेक्ट पर आया बड़ा अपडेट!

रीवा: विंध्य वासियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. यहां पर राहत और विकास की ऐसी पटरी तैयार हो रही है, जिससे लोगों का अवागमन बेहद ही आसान हो जाएगा. ललितपुर-सिंगरौली रेल प्रोजेक्ट के तहत आगामी अप्रैल माह में रीवा सीधी के बीच ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा. साथ ही 2028 तक सिंगरौली के ट्रैक निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा. इस परियोजना का कार्य पूर्ण होते ही न सिर्फ ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि रोजगार, व्यापार और विकास को नई रफ्तार भी मिलेगी.

डिप्टी सीएम ने की कार्य समिति की बैठक

ललितपुर रीवा सिंगरौली रेल परियोजना को लेकर रीवा के सर्किट हाउस स्थित सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे की जनरल मैनेजर शोभना बंदोपाध्याय संभागीय कमिश्नर बीएस जामोद सहित रीवा सीधी सिंगरौली जिले के कलेक्टर और सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अधियारियों को जरुरी निर्देश दिए. साथ ही परियोजना की प्रगति निर्माण कार्यों की स्थिति के साथ समय सीमा को लेकर विस्तार से चर्चा की.

‘योजना को जल्द धरातल पर लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध’

आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने प्रशासनिक अधिकारियो को आपसी समन्वय के साथ तेजी से काम करने लंबित प्रक्रियाओं का तत्काल निराकरण करने के जरुरी निर्देश दिए. इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “इस महत्वाकांक्षी योजना को जल्द से जल्द धरातल पर लाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. यह रेल लाइन रोजगार विकास उद्योग और आवागवन की दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण है. इस योजना से रीवा सीधी और सिंगरौली सहित समूचे विंध्य क्षेत्र को सीधा लाभ होगा.

अप्रैल 2026 में रीवा से सीधी और 2028 में सिंगरौली तक दौड़ेगी ट्रेन

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि “आगामी अप्रैल माह तक रीवा से सीधी स्टेशन तक ट्रेन पहुंच जाएगी और साल 2028 में सिंगरौली ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा. इसके लिए भू-अर्जन से लेकर फॉरेस्ट डायवर्जन और रेलवे एजेंसिज फिक्स करने तक सभी विषयों पर बृहद चर्चा हुई है. संभगीय कमिश्नर इस कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा की भू अर्जन के कारण और फॉरेस्ट डायवर्जन के कारण रेलवे विस्तार का कार्य न रुके और युद्ध स्तर पर कार्य पूरा हो सके.

Related Articles

Back to top button