ब्रेकिंग
शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़... अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ... छिंदवाड़ा: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के निष्कासन से सियासी ग... इंदौर मैराथन में मातम: फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले कोलकाता के युवक को आया कार्डियक अरेस्ट, हु...
झारखण्ड

Dumka Hijla Mela 2026: 13 फरवरी से सजेगा झारखंड का प्रसिद्ध हिजला मेला, जनजातीय संस्कृति के संगम की तैयारियां शुरू

झारखंड की उपराजधानी दुमका में प्रसिद्ध राजकीय जनजातीय हिजला मेला 13 फरवरी से शुरू हो रहा है जो 20 फरवरी तक चलेगा। दुमका के उपायुक्त सह मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को मेला के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि इससे पहले इस बार मेला 20 से 27 फरवरी तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन हाल में नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर 23 फरवरी को मतदान की तिथि घोषित किये जाने की वजह से इस ऐतिहासिक मेला के आयोजन की तिथि में संशोधन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में वर्ष 1890 से हिजला पहाड़ी की ढलान और मयूराक्षी नदी के सुरम्य तट पर लगने वाला जनजातीय हिजला मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को संशोधित तिथि के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी समीक्षा की गई। उपायुक्त सिन्हा ने सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा मेला को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र की पारंपरिक कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारू आयोजन के लिये आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार, अनुमंडल पदाधिकारी सह मेला आयोजन समिति के सचिव कौशल कुमार के साथ जिले के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button