ब्रेकिंग
शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़... अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ... छिंदवाड़ा: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के निष्कासन से सियासी ग... इंदौर मैराथन में मातम: फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले कोलकाता के युवक को आया कार्डियक अरेस्ट, हु...
मनोरंजन

नीलम कोठारी और गोविंदा के रिश्ते का क्या है सच? सालों बाद अभिनेत्री ने अफेयर की अफवाहों को बताया ‘मीडिया का खेल’

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता गोविंदा ने बॉलीवुड में बड़ा और खास नाम कमाया है. चाहे 7 साल से वो बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर ही उनकी किसी न किसी वजह से चर्चा होती रहती है. आए दिन बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 छाए रहते हैं. अपनी एक्टिंग, कॉमडी और डांस के साथ-साथ गोविंदा की पर्सनल लाइफ भी फैंस के बीच काफी सुर्खियों में रही है. शादीशुदा होने के बावजूद उनका नाम 90 के दशक में नीलम कोठारी और रानी मुखर्जी जैसी हसीनाओं के साथ जुड़ा था.

गोविंदा ने साल 1986 में बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी शुरुआत की थी और साल 1987 में उन्होंने सुनीता आहूजा से शादी कर ली थी. 90 के दशक तक गोविंदा बड़े स्टार बन गए थे और उनके अपनी को-एक्ट्रेस संग अफेयर के चर्चे भी खूब होते थे. उन दिनों गोविंदा की नीलम संग नजदीकियां भी सुर्खियों में रहीं. लेकिन, अब गोविंदा से अफेयर की खबरों पर नीलम ने चुप्पी तोड़ी है और अभिनेता संग अपने इस तरह के रिश्ते से साफ इनकार कर दिया है.

गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर क्या बोलीं नीलम?

हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि गोविंदा का किसी लड़की के साथ अफेयर है. उन्होंने ये भी कहा था कि इसकी पुष्टि होनी बाकी है और पुष्टि हो गई तो वो कभी गोविंदा को माफ नहीं करेंगी. जबकि एक वक्त गोविंदा का नाम नीलम से भी जुड़ा था.

नीलम कोठारी ने उषा काकड़े प्रोडक्शन से बातचीत में गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों पर कहा, ”अरे तेरी! ये कौन बोला? गोविंदा जी बहुत अच्छे इंसान हैं. मगर ये जो सवाल है ये सच नहीं है. वो कमाल के इंसान हैं और हमने कई हिट फिल्में की हैं. लेकिन, ये सच नहीं है. सॉरी-सॉरी लेकिन ये बिल्कुल भी सच नहीं है. हमारे बीच कुछ भी नहीं है.”

‘साथ में 2- 3 फिल्में भी करते थे तो…’

अभिनेत्री ने आगे कहा, ”मेरे खयाल से लिंक-अप ही इस पूरे फसाद की जड़ था. उस वक्त इस बारे में कोई इस पर सफाई देने वाला नहीं था. जो उन्हें लगता था, बस वो छाप देते थे और सच कहूं तो हम उन दिनों प्रेस से डरते थे. क्योंकि उनकी कलम की ताकत ही सब कुछ थी. अगर आप साथ में 2-3 फिल्में भी करते थे तो ये मान लिया जाता था कि आपका अफेयर है.”

Related Articles

Back to top button