ब्रेकिंग
Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग... Jharkhand Municipal Election: हजारीबाग और मानगो नगर निगम चुनाव में 'महिला शक्ति' का बोलबाला, नामांकन... Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- 'हक नहीं मिला तो ... Raigarh Crime News: रायगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, स्कूटी से जाते समय की थ... Chhattisgarh News: चिरमिरी के युवाओं के लिए बड़ी खबर! उद्यानिकी शिक्षा से खुलेंगे रोजगार के द्वार, क... Crime News: गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का कत्ल! सिर्फ नंबर ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी, खौफनाक वा...
मध्यप्रदेश

Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; पुलिस महकमे में हड़कंप

श्योपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से एक युवती का अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

AI से युवती की बनाई अश्लील वीडियो

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती को इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है. मामले का पता चलते ही वह कोतवाली थाने पहुंची और लिखित आवेदन देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी.

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी अश्लील वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ऐप) के माध्यम से बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. युवती ने पुलिस से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

आरोपी द्वारा युवती का अश्लील वीडियो बनाने का क्या उद्देश्य था. वीडियो बना लिया तो फिर उसको सोशल मीडिया पर शेयर करने का मकसद क्या था. इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. वीडियो सर्कुलेट होने के बाद लोग में काफी गुस्सा और आक्रोश है. रहवासियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही लोग महिला सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं.

कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर ने बताया, “पीड़िता युवती ने थाने में पहुंचकर एक लिखित आवेदन दिया है. जिसमें उसने बताया है कि उसका अश्लील वीडियो AI एप से बनाकर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है. मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

Related Articles

Back to top button