ब्रेकिंग
CM Sai Review Meeting: छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन, सीएम साय ने कौशल विकास विभाग... NHAI Big Project: सिलफिली-अंबिकापुर रोड का होगा कायाकल्प, ₹29 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी Crime News: गुस्से ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को उतारा मौत ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, कल 5 फरवरी से शुरू होगा हेल्पलाइन नंबर; एक्सपर... Durg Police Campaign: नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी मुहिम, 500 ऑटो रिक्शा पर लगाए '1933' हेल्पलाइ... Bastar Road Accident: बारसूर-चित्रकोट मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो; 3 की मौ... Bastar Pandum 2026: बस्तर में 7 फरवरी से शुरू होगा 'बस्तर पंडुम', आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का दि... Surajkund Mela 2026: सूरजकुंड मेले में मन्नत नूर की आवाज का जादू, पंजाबी गानों पर जमकर थिरके संगीत प... Politics: भाजपा के 'गुरुकमल' कार्यालय पर कांग्रेसियों का धावा, जमकर हुआ हंगामा और बवाल; भारी पुलिस ब... DETC Arrested: डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले मे...
पंजाब

Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी; जानें आपके शहर का हाल

जालंधर : पंजाब में एक बार फिर धुंध का असर दिखाई दे रहा है। आज सुबह राज्य के खुले इलाकों में धुंध के कारण आवाजाही प्रभावित रही। मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों में घनी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे में तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है। विभाग ने 9 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, हालांकि उस समय तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

धुंध से प्रभावित 15 जिले
जिला अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, बरनाला, मानसा, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरिदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में भारी धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान अमृतसर में 4.6 डिग्री रहा। राज्य के सभी जिलों में तापमान 9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जिससे सुबह-शाम ठंड बनी हुई है।  वहीं अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान मानसा में 22.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button