ब्रेकिंग
Muktinath Yatra: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा; जानें मुक्तिनाथ यात्रा का रूट, किराया और स... Dhurwa Dam Encroachment: धुर्वा डैम अतिक्रमण मामले की अब ACB करेगी जांच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने... Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ... Jharkhand High Court: रांची के 3 डैमों में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, DC से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; ज... Deoghar Election: देवघर में 'लेटरपैड वार' तेज, जेएमएम ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को नकारा; बीज... Ranchi Mayor Election: मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने भरा नामांकन, अंतिम दिन रांची कलेक्ट्रेट में उमड़... Cancer Awareness: कैंसर से डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें! समय रहते पहचान और सही इलाज से संभव है जीत
झारखण्ड

Khunti Election: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रानी टूटी ने भरा नामांकन, समर्थन में पहुंचे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

खूंटीः खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रानी टूटी ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन के दौरान राजनीतिक माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण नजर आया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा, जिलाध्यक्ष आनंद राम सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

अधूरे विकास कार्यों को पूरा करूंगीः रानी टूटी

नामांकन के बाद प्रत्याशी रानी टूटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह वर्ष 2013 से 2018 तक नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं. उनके कार्यकाल में खूंटी बस स्टैंड और जलापूर्ति पाइपलाइन योजना पर काम शुरू हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यवश कई योजनाएं अधूरी रह गईं. उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति बेहद खराब है और यदि जनता उन्हें फिर से मौका देती है तो अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना और स्वच्छता व्यवस्था को सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी.

रानी टूटी को मिलेगा जनता का आशीर्वादः अर्जुन मुंडा

वहीं रानी टूटी के समर्थन में खूंटी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रानी टूटी एक शिक्षिका होने के साथ-साथ एक अच्छी समाजसेवी भी हैं. उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल में जिम्मेदारी के साथ काम किया है और जनता के बीच उनकी अच्छी छवि है. अर्जुन मुंडा ने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता का आशीर्वाद रानी टूटी को मिलेगा.

समर्थकों में दिखा गजब का उत्साह

नामांकन कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया. ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच रानी टूटी के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन भी किया गया. अब नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव और भी रोचक होता नजर आ रहा है.

Related Articles

Back to top button