ब्रेकिंग
Ludhiana Robbery Case: लुधियाना में सुबह-सुबह एक्टिवा सवार से लूट; हथियारबंद बदमाशों ने दी जान से मा... Nautapa 2026 Indore: इंदौर में नौतपा की शुरुआत; इस बार तीव्र गर्मी और लू से राहत की उम्मीद Indore City Expansion: जनगणना-2027 के ताजा आंकड़े; इंदौर नगर निगम सीमा में 8.08 लाख निर्माण चिन्हित Rewa Dial 112 Viral Video: पुलिस की डायल 112 गाड़ी का वीडियो वायरल; शराब दुकान पर सायरन बजाकर ली फ्र... Census 2027 Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में जनगणना कार्य अंतिम चरण में; 2.39 करोड़ मकानों की गणना पू... Twisha Sharma Death Case: सीबीआई ने दर्ज किया दहेज मृत्यु का केस; पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह पर ... Ratlam Crime News: सैलाना में ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार Ujjain Police Controversy: चिमनगंज थाने के आरक्षकों पर गिरी गाज; छेड़छाड़ आरोपी के चाचा-भाई को पीटने... Narmada Ghat Barwani: नौतपा की तपिश से राहत के लिए नर्मदा की शरण में शहर; शाम को सज रही घाटों पर महफ... Gwalior Road Accident: जीआरएमसी के एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में मौत; तीन दिन से वेंटिलेटर पर था ...
खेल

भारत की प्लेइंग इलेवन के समीकरण बिगड़ा, 3 खिलाड़ी चोटिल होने के कारण ऐसी होगी प्लेइंग 11

नई दिल्ली। भारतीय टीम के लिए मुंबई टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन चुनने में काफी माथापच्ची करनी पड़ रही थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका उस समय लगा, जब तीन खिलाड़ी चोटिल होकर मुकाबले से बाहर हो गए। ऐसे में टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन में कम से कम तीन बदलाव करने होंगे। इतना ही नहीं, प्लेइंग इलेवन का चयन करने में टीम मैनेजमेंट को अब और भी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना होगा।

दरअसल, अलग-अलग तरह की चोट के कारण उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, आलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब इनकी जगह कौन लेगा, ये बड़ा सवाल है। हालांकि, अजिंक्य रहाणे के स्थान पर कप्तान विराट कोहली खेलते नजर आएंगे, लेकिन आलराउंडर रवींद्र जडेजा की भरपाई कौन करेगा, ये अपने आप में पहेली है, क्योंकि मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास उस कैलिवर का खिलाड़ी नहीं है, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे पाए।

वहीं, इशांत शर्मा की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। ऐसे में जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसे देखा जाएगा, ये बड़ा फैसला होगा। स्क्वाड पर नजर डालें तो इस समय स्पिनर जयंत यादव और प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जो उनकी जगह ले सकते हैं। वहीं, अगर मुंबई की पिच को देखा जाए तो प्रसिद्ध कृष्णा के चांस ज्यादा हैं, लेकिन जयंत यादव की दावेदारी भी मानी जा सकती है। इसके अलावा बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर श्रीकर भरत हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा/जयंत यादव।

Related Articles

Back to top button