ब्रेकिंग
जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ... अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की नई पाबंदियों की तैयारी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'अपनी शर्तों पर खत्म ... झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी, IMD का... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बड़ा अभियान: 63 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस जारी रामगढ़ के हेहल स्थित स्पंज आयरन फैक्टरी में भीषण टरबाइन ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभी...
खेल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया ने बनाया था रोहित शर्मा के खिलाफ प्लान, अब हुआ खुलासा

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में आइसीसी द्वारा आयोजित इस इवेंट में भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप 2 का पहला मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके पीछे का कारण ये था कि भारत के दोनों ओपनर नहीं चल सके और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया और पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी टीम के कप्तान बाबर आजम को बताया था कि रोहित शर्मा से पार कैसे पानी है।

हर कोई जानता है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में रोहित शर्मा का क्या ओहदा है और पाकिस्तान की टीम भी इस बात से वाकिफ थी कि अगर रोहित शर्मा को जल्दी आउट नहीं किया गया तो टीम बैकफुट पर जा सकती है। वहीं, 24 अक्टूबर को दुबई के मैदान पर खेले गए मैच में पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने यार्कर लेंथ की गेंद पर रोहित शर्मा को lbw आउट कर पवेलियन भेज दिया था। वहीं, अगले ओवर में उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को चलता किया था। इन दो बड़े झटकों के बाद भारतीय टीम अच्छी वापसी नहीं कर पाई।

क्या था रमीज का प्लान

बीबीसी को दिए इंटरव्यू में रमीज राजा ने बताया,”विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले बाबर आजम मुख्य चयनकर्ता के साथ यहां थे और मैंने उनसे पूछा कि भारत के खिलाफ आपकी क्या योजना है?” इसके जवाब में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा था, “मेरे पास योजनाएं हैं और हम क्रिकविज (क्रिकेट एनालिसिस की कंपनी) को नियुक्त करते हैं और वे मैचअप करते हैं।” रमीज ने बताया, “मैं समझता हूं, लेकिन भारत भी क्रिकविज का इस्तेमाल करेगा और फिर वे आपके खिलाफ एक चाल चलेंगे। इसलिए, यह हमारे लिए कुछ ज्यादा काम का नहीं हो जाता।”

इसके बाद रमीज राजा ने समझाया कि रोहित शर्मा लेफ्ट आर्म पेसर्स के खिलाफ संर्घष करते हैं और अतीत में हमने उन्हें मोहम्मद आमिर के खिलाफ देखा है। रमीज ने बताया, “मैं आपको बता सकता हूं कि अभी रोहित शर्मा से कैसे छुटकारा पाया जाए और बाबर को दिलचस्पी थी। मैंने कहा कि शाहीन अफरीदी को 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कराएं, शार्ट लेग पर एक आदमी और 45 डिग्री पर एक खिलाड़ी रखें। आप उसे आउट कर सकते हैं।” हालांकि, रोहित शर्मा lbw आउट हुए, लेकिन उनके सामने लेफ्ट आर्म पेसर शाहीन अफरीदी ही थे।

Related Articles

Back to top button