ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका? हर्षित राणा की चोट ने बढ़ाई टेंशन, USA मैच से पहले लंगड़ाते दिखे

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को चोट लगने का सिलसिला तो थम ही नहीं रहा है. अब इस फेहरिस्त में तेज गेंदबाज हर्षित राणा का भी नाम जुड़ गया है. दाएं हाथ के इस पेसर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में इंजरी हुई, जिसके बाद वो काफी मुश्किल में दिखे. उनके लिए ठीक से दो कदम चल पाना भी मुश्किल हो गया. घुटने को पकड़े और लंगड़ाते हुए हर्षित राणा की जो तस्वीर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में सामने आई, वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में USA के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच से पहले भारतीय टीम की टेंशन को बढ़ाने वाली रही.

हर्षित राणा को कब हुई इंजरी?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का वॉर्म अप मैच 4 फरवरी को नवी मुंबई में खेला गया. इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया. इसी मुकाबले के दौरान हर्षित राणा को इंजरी हो गई, जिसकी गंभीरता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वो बड़ी मुश्किल से अपना एक ओवर डाल पाए, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए.

घुटना पकड़ा और लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए

Sportstar के मुताबिक इंजरी के चलते हर्षित राणा को एक ओवर के दौरान दो बार अपना रन-अप रोकना पड़ा, जिसके बाद वो अपना घुटना पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए.हर्षित राणा की इंजरी कितनी गंभीर है, फिलहाल उस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है. हर्षित राणा की चोट अगर गंभीर निकली तो ये टीम इंडिया के लिए मुसीबत बढ़ाने वाली बात होगी. क्योंकि , वो गेंद और बल्ले दोनों से भारतीय टीम के लिए उपयोगी थे.

चोट से जूझती टीम इंडिया

हर्षित से पहले टीम इंडिया वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी से पहले से ही जूझ रही है. सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में चोट लगी थी, जिसके बाद से ही वो टीम इंडिया से बाहर है. हालांकि, ऐसी रिपोर्ट है कि वो समय रहते फिट हो जाएंगे मगर कुछ भी ऑफिशियल अभी नहीं है. तिलक वर्मा भी अभी-अभी फिट होकर लौटे हैं. अक्षर पटेल भी उंगली की चोट से उबर चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में उन्होंने एक ओवर में 2 रन देकर 1 विकेट भी लिया था.

Related Articles

Back to top button