ब्रेकिंग
NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन...
झारखण्ड

Jharkhand Women’s Para Throwball Team: नेशनल फेडरेशन कप में झारखंड की बेटियों का जलवा, फाइनल में हासिल किया स्वर्ण पदक

रांचीः झारखंड की पैरा थ्रो बॉल बालिका टीम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सीमाएं हौसले को रोक नहीं सकतीं. कड़े मुकाबलों और जबरदस्त संघर्ष के बीच झारखंड की दिव्यांग बालिका खिलाड़ियों ने पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. यह प्रतियोगिता 3 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें देशभर की मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया.

इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में झारखंड की बालिका टीम का सामना राजस्थान से हुआ. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा लेकिन झारखंड की खिलाड़ियों ने संयम, रणनीति और टीमवर्क का शानदार परिचय देते हुए राजस्थान को 21–17 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. जैसे ही अंतिम अंक मिला, खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक साफ नजर आई.

वहीं पुरुष वर्ग में झारखंड की टीम ने भी दमदार खेल दिखाया. सेमीफाइनल मुकाबले में टीम को कड़ी टक्कर के बाद हार का सामना करना पड़ा और अंततः टीम को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा. हालांकि पदक से चूकने के बावजूद पुरुष टीम के प्रदर्शन को सराहनीय माना जा रहा है.

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड पुरुष टीम की ओर से कप्तान सनोज महतो के साथ मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार और राजेश कुमार मेहता ने भाग लिया. वहीं महिला वर्ग में कप्तान महिमा उरांव के नेतृत्व में अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी और तारामणि लकड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया.

झारखंड की इस ऐतिहासिक जीत पर खेल प्रेमियों और खेल संगठनों में खुशी की लहर है. पैरा थ्रो बॉल से जुड़े पतरस तिर्की ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के इन प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग की बेहद आवश्यकता है. उन्होंने सरकार से मांग की कि यदि खिलाड़ियों को नियमित आर्थिक सहायता और बेहतर सुविधाएं मिलें, तो वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से सरिता सिन्हा, राहुल मेहता, पतरस तिर्की और आनंद प्रसाद गोप ने भी सभी खिलाड़ियों को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों की मेहनत, आत्मविश्वास और अटूट संकल्प की पहचान है. पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप में झारखंड की बालिका टीम की यह जीत राज्य के खेल इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है.

Related Articles

Back to top button