ब्रेकिंग
राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात...
छत्तीसगढ़

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा में तीन ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, टक्कर के बाद लगी आग; एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

जांजगीर-चांपा: जिले के कोटगढ़ इलाके में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अकलतरा–बलौदा मेन रोड पर तीन तेज़ रफ्तार ट्रेलरों के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक में तुरंत आग लग गई. इस हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई.

धमाके से दहले ग्रामीण

हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ. टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए. मौके पर देखा कि तीनों ट्रक आपस में भिड़े हुए थे और एक ट्रक से तेज धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं.

आग की चपेट में आए चालक

हादसे के बाद एक ट्रक चालक कूदकर बाहर निकलने में सफल रहा. दो चालक ट्रकों में फंस गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे. ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए एक चालक को आग लगने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन तीसरे ट्रक का ड्राइवर सीट में बुरी तरह फंसा हुआ था. आग तेजी से फैलने के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग इतनी भयानक थी कि ट्रकों में लोहे के ढांचे के अलावा कुछ भी नहीं बचा. वहीं हादसे में घायल दोनों ट्रक चालकों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस जांच में जुटी

अकलतरा पुलिस ट्रकों की जानकारी जुटा रही है. ट्रक कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे. मृत चालक की पहचान, हादसे के कारण इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

साल 2025 में भी सड़क हादसे बने चिंता का विषय

जांजगीर-चांपा जिला वर्ष 2025 में सड़क हादसों के कारण लगातार चर्चा में रहा. पूरे साल में जिले में 427 सड़क दुर्घटनाएं हुईं. इन हादसों में 197 लोगों की मौत हुई, जबकि 230 लोग घायल हुए.

Related Articles

Back to top button