ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
पंजाब

Khedi Wale Baba Second Marriage: दूसरी बार दूल्हा बने खेड़ी वाले बाबा, कैमरे के सामने बयां किया अपना प्यार

संगरूर जिले के खेड़ी गांव से जुड़े बाबा गुरविंदर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। पारिवारिक विवादों, नशे से जुड़े आरोपों और अपने मशहूर घोड़े को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बाबा इस बार अपनी दूसरी शादी को लेकर खबरों में आए हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने खुलकर बताया कि उन्होंने इस बार प्रेम विवाह किया है।

बाबा ने कहा कि उनका मानना है कि शादी प्यार से ही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पहली मुलाकात में ही उन्हें पत्नी से प्रेम हो गया था और वे उसे प्यार से ‘गग्गू’ कहकर बुलाते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के लिए खुले तौर पर प्यार का इजहार भी किया। बाबा का कहना है कि एक कठिन दौर में, जब वे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे, उस समय उनकी मौजूदा पत्नी ने उनका साथ दिया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि शादी कब और कहां हुई।

वहीं अपनी पहली अरेंज मैरिज को उन्होंने बेहद कड़वा अनुभव बताते हुए आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते इतने बिगड़े कि उनकी जान को खतरा पैदा हो गया और उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। अब वे विवादों और राजनीति से दूरी बनाकर पत्नी के साथ शांत जीवन जीने की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button