ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
विदेश

कोरोना वायरस फैलने के बाद चीन के वुहान से गायब हो गई थी बैट वूमन, अमेरिका में ले ली थी शरण

बीजिंग। वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (डब्ल्यूआइवी) की शीर्ष चीनी विशेषज्ञ शी झेंगली के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने और उनके पश्चिमी देशों से जा मिलने की चर्चाओं का शनिवार को उन्होंने खुद खंडन किया। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट पर आकर उन्होंने इस तरह की चर्चाओं को बेबुनियाद बताया। लेकिन यह नहीं बताया कि वह कहां पर हैं ? शी झेंगली की चमगादड़ों और वायरस पर शोध में जो दिलचस्पी है उसके चलते उनके सहकर्मी उन्हें ‘बैट वूमन’ के नाम से पुकारते हैं। लेकिन इन दिनों वह लापता हैं।

वीचैट पर उनके पश्चिमी देशों के साथ मिल जाने की चर्चा थी। शनिवार को वह अपने वीचैट अकाउंट पर आईं और पश्चिमी देशों के प्रभाव में आने की अफवाहों को खारिज किया। लिखा- मित्रों, मेरे और मेरे परिवार के साथ सब कुछ ठीक है। लिखा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया।

हम विज्ञान में मजबूती से विश्वास करने वाले लोग हैं। निश्चित रूप से बादल हटेंगे-सूरज निकलेगा-हम निकला हुआ दिन देखेंगे। उन्होंने अपनी दिनचर्या से जुड़े नौ फोटो भी पोस्ट किए हैं। हाल के दिनों में शी के लिए मुश्किल भरा समय था। जब खासतौर से वैश्विक सोशल मीडिया में खबरें चल रही थीं कि शी चेंगली ने वुहान वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट से जुड़ा सच उजागर कर दिया है।

उन्होंने चीन का साथ छोड़ते हुए पेरिस स्थित अमेरिकी दूतावास में शरण ले ली है और वहां कोरोना वायरस से जुड़ी सारी बातें बता दी हैं। इन खबरों को तब और ताकत मिली जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विश्व के अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस डब्ल्यूवीआइ से ही पूरी दुनिया में फैला है।

शी के लापता होने की चर्चा तब दिसंबर 2019 से ही चर्चा में है, जब कोरोना वायरस वुहान में सक्रिय होकर चीन और उसके बाद दुनिया में फैला। कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि दो जनवरी को जब शी ने कोरोना वायरस का जीनोम सीक्वेंस तैयार किया तो उसके बाद ही चीन सरकार ने उन्हें लोगों की नजरों से हटा दिया। यह उनका मुंह बंद करने का एक तरीका था।

Related Articles

Back to top button