ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
मध्यप्रदेश

Chhindwara: हिंदू गर्जना रैली में टी राजा सिंह का बड़ा धमाका, ओवैसी के साथ रिश्तों का खोला राज!

छिंदवाड़ा: शिवाजी जन्म जयंती के मौके पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा हिंदू गर्जना रैली निकाली गई, जिसमें शामिल होने के लिए हैदराबाद के हिंदूवादी नेता और गोशामहल की विधानसभा सीट से विधायक टी राजा सिंह छिंदवाड़ा पहुंचे. यहां उन्होंने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी ओवैसी के साथ उनके रिश्तों का राज खोला. उन्होंने कहा कि उनके और ओवैसी के बीच एक खास रिश्ता है, जिसकी वजह से वे दोनों भाई उनका बहुत ख्याल रखते हैं.

हिंदू गर्जना रैली में गरजे विधायक टी राजा

हिंदू गर्जना रैली का आयोजन छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में किया गया, जिसमें तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह शामिल हुए. यहां उन्होंने मंच से हिंदुओं को जगाने की कोशिश की. सभा को संबोधित करते हुए टी राजा ने कहा, “अगर मेरा ये हिंदू, ये राम भक्त और हनुमान भक्त जात पात को छोड़ दे, तो सरकार को तुम जो कहोगे सरकार को सुनना पड़ेगा. चुनाव के समय हम जात पात में बंट जाते हैं और सच्चा हिंदू हार जाता है. आज हमें गौमाता की रक्षा करने वाला और हिंदुओं के लिए जान देने वाला नेता तैयार करना है. ऐसा नेता नहीं चाहिए, जो चंद वोटों के लिए सिर झुका दे.”

टी राजा सिंह ने खुद को बताया ओवैसी का जीजा

टी राजा सिंह ने कहा, “कुछ आतंकवादी मिलकर उनकी हत्या करना चाहते हैं. वे जब नगर निगम के पार्षद थे, तो एक आतंकवादी उनके दफ्तर में तिलक और भगवा कपड़े पहन कर आया था. कुछ दिन बाद वह एक आतंकी घटना में पकड़ा गया और उसने खुलासा किया कि वह टी राजा सिंह को मारने वाला था. टी राजा सिंह ने कहा, “आतंकवादी मेरा बहुत ख्याल रखते हैं, क्योंकि मैं उनका जीजा हूं.” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हैदराबाद की ओल्ड सिटी में मेरे दो बड़े साले हैं. एक असदुद्दीन ओवैसी और दूसरा अकबरुद्दीन ओवैसी. मैं इनका जीजा हूं, वह मेरा काफी ख्याल रखते हैं.

मोहन सरकार को बुलडोजर एक्शन पर दिया धन्यवाद

मध्य प्रदेश सरकार ने यूपी सरकार की तर्ज पर जो बुलडोजर एक्शन किया है. उसको लेकर भी विधायक टी राजा सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि “कुछ संगठन के लोग लव जिहाद जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह उनके घरों में बुलडोजर चलाकर बहुत बड़ा काम किया है. इसलिए मोहन यादव को भी धन्यवाद देता हूं.”

‘जात पात को छोड़ दो जो कहोगे सरकार वह करेगी’

टी राजा सिंह ने कहा, “जब चुनाव आते हैं तो हम लोग जातिवाद में फंस कर रह जाते हैं और इसका फायदा वोट के लिए लालची नेता उठाते हैं. ऐसा नेता चुनो जो गाय की रक्षा करें जो हिंदुओं की रक्षा करें. वोटों के लालच में हमारा नेता किसी के सामने सिर झुका दे, ऐसा नेता हमें नहीं चाहिए. हमें जातिवाद छोड़कर सिर्फ यह ध्यान रखना चाहिए कि हम हिंदू हैं, जब हम एकजुट हो जाएंगे तो कोई भी नेता हमारी बात मानेगा.”

Related Articles

Back to top button