ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक पर महिला ने लगाए शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप! कोमल जंघेल ने आरोपों को नकारा, कही ये बात

खैरागढ़ : खैरागढ़ की राजनीति इन दिनों एक संवेदनशील प्रकरण को लेकर सुर्खियों में है. मामला क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता कोमल जंघेल से संबंधित है. कोमल जंघेल पर महिला के साथ अभद्रता के आरोपों से जुड़ी खबरें प्रसारित हो रही हैं. बीजेपी से जुड़ी एक महिला पदाधिकारी ने 2 फरवरी को लिखित शिकायत दर्ज कराई.

क्या लगा है आरोप ?

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूर्व विधायक कोमल जंघेल और उनके ड्राइवर के मोबाइल से महिला के पति और ससुर को कथित रूप से अश्लील फोटो एवं वीडियो भेजे गए. शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की.आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे मुचलका जमानत मिल गई.फिलहाल पूरे मामले की विवेचना जारी है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 351 2 बी सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 77 एवं 79 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मोबाइल डेटा और डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सके.पुलिस इस मामले में पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है.

पूर्व विधायक ने आरोपों को बताया निराधार

इस पूरे मामले में पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी.

Related Articles

Back to top button