ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार

फांसी घर विवाद में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए. जिसके बाद उन्होंने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता. आज विधानसभा बुलाया गया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली विधानसभा का जो परिसर है ये ऐतिहासिक इमारत है. अंग्रेजों के जमाने में जब कोलकाता से दिल्ली राजधानी ट्रांसफर की गई थी तो उस समय ये इमारत बनाई गई थी. जो कि 1912 में बनाई गई. इमारत में 2022 में तत्कालीन स्पीकर राम निवास गोयल से पता चला कि इसके एक कोने में एक फांसी घर था. उस फांसी घर में स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी जाती थी.

फांसी घर पर्यटकों के लिए खोलने का प्रस्ताव

अरविंद केजरीवाल ने पूरा वाकया बताया कि गोयल साहब ने मुझे बुलाया था और कहा था कि इस जगह को पर्यटक के लिए खोलना चाहिए ताकि लोग इससे प्रेरणा ले सके. हमने इसका उद्घाटन किया था लेकिन जब बीजेपी की सरकार आई है वो लोग साबित करने में लगे हुए हैं वो फांसी घर नहीं थी बल्कि टिफिन रूम था.

केजरीवाल ने मांगा टिफिन घर का सबूत

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं समझता हूं स्वतंत्रता सेनानियों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता है. आज मुझे विधानसभा बुलाया गया था कि साबित करो वो फांसी घर था. मैंने कहा कि स्पीकर साहब ने सारी जांच करने के बाद ऐसा किया था. लेकिन आप बताएं कि आपके पास क्या सबूत है कि वो टिफिन घर था.

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनके पास इस बात का कोई सबूत नहीं है. इसका मतलब ये जानबूझकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए फांसी घर को टिफिन घर साबित करने में लगे हुए हैं. केजरीवाल ने कहा कि जब से बीजपी की सरकार दिल्ली में आई है तब से दिल्ली का हाल बुरा हो चुका है. इनको सिर्फ राजनीति करनी है दिल्ली से मतलब नहीं है.

Related Articles

Back to top button