ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
हरियाणा

जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महिलाएं जिंदा जलीं!

हरियाणा के जींद जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां रंग-गुलाल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से चार महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 20 मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस घटना से इलाके में गम का माहौल है. मृतकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल, फैक्ट्री में आग कैसे लगी इस बात की जांच जारी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना सफीदों के भाट कॉलोनी की है. यह स्थित रंग फैक्ट्री में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक यहां आग लग गई. इस दौरान अंदर 30 मजदूर मौजूद थे, जबकि बाहर से फैक्ट्री में मैन गेट पर ताला लगा हुआ था. ऐसा मजदूरों का आरोप है. अचानक लगी आग कुछ ही देर में पूरे परिसर में फैल गई. चारों तरफ सिर्फ धुआं और आग की लपटें की नजर आ रही थीं. ताला लगा होने के कारण मजदूर अंदर फंस कर रह गए.

चार महिलाओं की मौत

इस दौरान बाहर मौजूद लोगों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए काफी मेहनत से दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद मजदूर बाहर निकाला जा सका. हालांकि, दो महिलाओं की आग में झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाद में दो महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मजदूरों को गंभीर हालत में सफीदों के अस्पताल में लाया गया, जहां से कई लोगों को पानीपत अस्पताल रेफर किया गया. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है.

20 मजदूर झुलसे

करीब 20 मजदूर झुलस गए हैं. सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है. सूचना पर DC मोहम्मद इमरान रजा और SP कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.

Related Articles

Back to top button