ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

IAS अफसर रानी नागर का इस्तीफा, Facebook पर लिखा- बहन के साथ जा रही हूं गाजियाबाद

चंडीगढ़। हरियाणा कैडर की IAS अधिकारी रानी नागर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी प्रति अपने फेसबुक अकाउंट पर भी डाली है। रानी नागर ने पिछले माह 23 अप्रैल को एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हेंं और उनकी बहन की जान को खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए। तब भी रानी ने अपने त्यागपत्र का मुद्दा उठाया था। सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट डिपार्टमेंट में एडिशनल डायरेक्टर‌ पद पर तैनात रानी नागर ने लिखा था कि वह लॉकडाउन खुलने के बाद इस्तीफा देंगी। रानी गाजियाबाद जाना चाहती थी।

अपने फेसबुक अकाउंट पर आज रानी नागर ने लिखा, “मैं रानी नागर पुत्री श्री रतन सिंह नागर निवासी ग़ाज़ियाबाद गांव बादलपुर तहसील दादरी ज़िला गौतमबुद्धनगर आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मैंने आज दिनांक 04 मई 2020 को आइएएस के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। मैं व मेरी बहन रीमा नागर माननीय सरकार से अनुमति लेकर चंडीगढ़ से अपने पैतृक शहर ग़ाज़ियाबाद वापस जा रहे हैं। हम आपके आशीर्वाद व साथ के आभारी रहेंगे।”

गत माह जब रानी नेे त्यागपत्र देने की घोषणा की थी तो सोशल मीडिया पर यह मुुुुुुद्दा छा गया था। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर रानी का उत्पीडऩ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।

रानी के पक्ष में मायावती के खड़े होने और सोशल मीडिया पर रानी को मिल रहे युवाओं के समर्थन से हरियाणा सरकार भी असहज हो रही थी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर भी कई गुर्जर सांसदों ने इस मामले में हस्तक्षेप करने का दबाव बनाया था। गुर्जर नेे कहा था कि रानी बिटिया के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। हालांकि गुर्जर के ट्वीट के बाद रानी ने ट्वीट कर कहा था कि यह भी सत्य है कि उन्हें व उनकी बहन को चंडीगढ़ में कोई सुरक्षा नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button