ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
हरियाणा

CM Saini in Sirsa: विधायक गोकुल सेतिया के घर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, विकास कार्यों और रिश्तों पर हुई बात; जानें सियासी मायने

सिरसा: सिरसा में आज एक दिलचस्प और अहम राजनीतिक मुलाकात देखने को मिली, जब सीएम नायब सिंह सैनी अचानक सिरसा से कांग्रेस विधायक के आवास पर पहुंचे। यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि गोकुल सेतिया कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि नायब सिंह सैनी  बीजेपी से विधायक और हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी मौजूद रहीं।

सीएम नायब सिंह सैनी और विधायक गोकुल सेतिया की चर्चा को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चा है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कोई खेला खेल सकती है लेकिन विधायक गोकुल सेतिया ने इस चर्चा का पूरी तरह से खंडन कर दिया है। गोकुल सेतिया का कहना है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है पारिवारिक मुलाकात हुई है।   मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक गोकुल सेतिया एक ही गाड़ी में सवार होकर सेतिया निवास पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया। हालांकि इस मुलाकात को लेकर गोकुल सेतिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

मीडिया से रूबरू होते हुए गोकुल सेतिया ने बताया कि आज उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में मंच साझा किया था। उसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वह उनके छोटे भाई विभोर की शादी में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए अब वह व्यक्तिगत रूप से विभोर सेतिया से मिलकर उसे शादी की बधाई देना चाहते हैं और साथ ही चाय पर मुलाकात करना चाहते हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री उनके घर पहुंचे।

गोकुल सेतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी बातचीत पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। इस दौरान सिरसा जिले के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के साथ सिरसा में विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। सेतिया ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सिरसा के विकास को और गति मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मुलाकात के दौरान सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी मौजूद रहीं। उनकी मौजूदगी ने इस मुलाकात को और राजनीतिक महत्व दे दिया। हालांकि नेताओं ने इसे पूरी तरह व्यक्तिगत और शिष्टाचार भेंट ही बताया।

वहीं जब पत्रकारों ने गोकुल सेतिया से आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बताते हुए बड़ा दावा किया। गोकुल सेतिया ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक पूरी मजबूती के साथ पार्टी के उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध की जीत निश्चित है। गोकुल सेतिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और सभी विधायक पार्टी लाइन के अनुसार मतदान करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन मजबूत रहेगा और पार्टी अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने में सफल होगी।

कुल मिलाकर सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के घर पहुंचना राजनीतिक रूप से काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। भले ही इसे व्यक्तिगत मुलाकात बताया जा रहा हो, लेकिन इसने हरियाणा की राजनीति में नई चर्चाओं को जरूर जन्म दे दिया है। वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button