ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
विदेश

दुनिया में ‘जंग’, अमेरिका के ‘वारे-न्यारे’! हथियार बेचकर कमा रहा अंधा पैसा; SIPRI की नई रिपोर्ट में हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

मिडिल ईस्ट और यूरोप में जंग से जहां पूरी दुनिया परेशान है. वहीं अमेरिका इन आपदाओं को अवसर में बदल रहा है. पिछले 4 साल में अमेरिका ने युद्ध से प्रभावित देशों में खूब हथियार बेचे हैं, जिसके कारण हथियारों के बाजार में उसका दबदबा और ज्यादा बढ़ गया है. अब दुनिया में बिक रहे 100 में से 42 हथियार अमेरिका के हैं. यह खुलासा स्टॉकहोम इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट में हुआ है.

स्टॉकहोम इंटरनेशनल के मुताबिक दुनियाभर में साल 2021-25 के दौरान जितने भी हथियार बिके हैं, उनमें 42 प्रतिशत हथियार अमेरिका के हैं. 2016-20 के दौरान यह आंकड़ा 36 प्रतिशत था. इस दौरान हथियार बेचने के मामले में रूस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. दुनिया में अब हथियार बिक्री में रूस की हिस्सेदारी 6.8 प्रतिशत है. अमेरिका के बाद हथियार बिक्री के मामले में फ्रांस का दबदबा बढ़ा है. भारत फ्रांस से सबसे ज्यादा हथियार खरीदता है.

अमेरिका ने इन देशों को बेचे हथियार

1. सऊदी अरब को अमेरिका ने 2021-25 के दौरान सबसे ज्यादा हथियार बेचे हैं. सऊदी को पिछले साल अमेरिका से 48 एफ-35 मिले हैं. इसके अलावा एक THAAD सिस्टम भी सऊदी को मिला है. पिछले 4 साल में अमेरिका का कुल 12 प्रतिशत हथियार सऊदी ने अकेले खरीदा है. सऊदी मिडिल ईस्ट की जंग में फंसा हुआ है.

2. रूस के साथ जंग में उलझा यूक्रेन अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश है. पिछले 4 साल में अमेरिका ने यूक्रेन को अपने कुल हथियारों का 9 प्रतिशत हथियार बेचा है. यूक्रेन अमेरिका से मिसाइल और बख्तरबंद वाहन खरीद रहा है. यूक्रेन रूस के साथ 2022 से ही जंग लड़ रहा है.

3. जापान अमेरिका से हथियार खरीदने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है. जापान चीन के साथ तनाव में फंसा है. पिछले 4 साल में अमेरिका ने जापान को रडार सिस्टम और मिसाइल हथियार बेचे हैं. जापान एशिया में अमेरिका का सबसे बड़ा सहयोगी है.

इन 3 देशों के अलावा अमेरिका ने 2021-25 के दौरान 96 और देशों को हथियार बेचे हैं. स्टॉकहोम इंटरनेशनल के वरिष्ठ शोधकर्ता पीटर वेज़मैन के मुताबिक अमेरिका ने तेजी से बहुध्रुवीय होते विश्व में भी हथियार आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी प्रभुत्वता को और मजबूत कर लिया है. अमेरिका हथियारों के बिक्री को विदेश नीति के एक उपकरण और अपने हथियार उद्योग को मजबूत करने के एक तरीके के रूप में देखता है.

Related Articles

Back to top button