ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
खेल

पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान दूसरी बार पिता बने, बेटे का नाम रखा सुलेमान खान

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर इरफान पठान दूसरी बार पिता बने। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। उनकी पत्नी ने 28 दिसंबर को उनके दूसरे बेटे को जन्म दिया और इसका नाम उन्होंने सुलेमान खान रखा है। इरफान पठान ने ट्विट करते हुए लिखा कि उनकी पत्नी सफा और बेटा दोनों पूरी तरह से ठीक हैं और उन्होंने अपने बेटे के साथ की एक तस्वीर भी शेयर की।

आपको बता दें कि इरफान पठान ने कई साल तक भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया और क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वो कमेंटेटर व क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नजर आते हैं। भारत के लिए उन्होंने 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मैच खेले थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 100 विकेट लिए थे तो वहीं उन्होंने वनडे क्रिकेट में 173 विकेट हासिल किए थे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम पर 28 विकेट दर्ज है।

टेस्ट क्रिकेट में इरफान पठान ने 31.57 की औसत से 1105 रन बनाए थे तो वहीं वनडे क्रिकेट में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1544 रन बनाए थे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 172 रन बनाए थे। साल 2007 में जब टीम इंडिया ने पहले बार टी20 वर्ल्ड कप एम एस धौनी की कप्तानी में जीता था तब इरफान पठान उस टीम का हिस्सा थे और फाइनल में काफी अच्छा प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ किया था। वहीं वो टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से पारी के पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने ये उपलब्धि साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की थी। इरफान पठान ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वर्ष 2012 में खेला था।

Related Articles

Back to top button