ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
खेल

आस्ट्रेलिया के खिलाफ चारों खाने चित होने के बाद जो रूट ने बताया, क्यों हारी इंग्लैंड की टीम

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज को मेजबान कंगारू टीम ने अपने नाम कर लिया है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली आस्ट्रेलिया की टीम ने पहले तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। तीसरे मैच में इंग्लैंड को दूसरी पारी में 68 रन पर समेटने के साथ टीम ने बाक्सिंग डे टेस्ट मैच में पारी और 14 रन से जीत दर्ज की। इस मैच और सीरीज की हार को लेकर जो रूट ने बयान दिया है और बताया है कि उनकी टीम ने एशेज सीरीज में कहां क्या गलती की और उनकी टीम मजबूती के साथ दो मैच खेलने उतरेगी।

मेलबर्न टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बाद कप्तान जो रूट ने कहा, “जो है सो है। हम कुछ समय के लिए इस तरह के माहौल से निपटने के लिए आए हैं। आस्ट्रेलिया को जीत का श्रेय जाना चाहिए। उन्होंने हमें कल रात बुरी तरह से परेशान किया। और उन्होंने हमें इस टेस्ट मैच में, वास्तव में अब तक की सीरीज की सबसे भयंकर मात दी है। हमें अभी काफी मेहनत करनी है और आखिरी दो मैचों में मजबूती से वापसी करनी है। कोविड का खतरा आदर्श नहीं था।” एमसीजी टेस्ट के दूसरे दिन से पहले इंग्लैंड की टीम के सपोर्ट स्टाफ के दो सदस्य और परिवार के दो सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थ।

एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंचे कप्तान जो रूट ने आगे कहा, “जिस तरह से हमने अपने क्रिकेट के बारे में जाना, खासकर हमारी गेंदबाजी कल बेहतरीन थी। इसे मैनेज करने और इस खेल में खुद को मौका देने का श्रेय गेंदबाजों को जाता है। हमें बस चीजों को अधिक समय तक करना है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन इतना ही काफी नहीं है। हम जानते हैं कि हमें कहां काम करना है और हमें बहुत मजबूत रहना है और यह सुनिश्चित करना है कि हम अगले दो मैचों को इस दौरे से कुछ लेने के वास्तविक अवसर के रूप में देखें।”

Related Articles

Back to top button