ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
हरियाणा

रेत माफिया ने उजाड़ दिया घर का इकलौता चिराग! 4 बहनों के भाई को ट्रैक्टर ने कुचला; मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में भारी तनाव

पानीपत : पानीपत जिले के गांव बराना में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने 7 साल के बच्चे को कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे को अंजाम देकर आरोपी ट्रैक्टर चालक भाग रहा था। वहीं मौके पर लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।

मृतक बच्चा 4 बहनों का इकलौता भाई था। 2 दिन बाद घर में शादी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। अब शादी की खुशियां मातम में बदल गई। डीएसपी नवीन संधू ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। परिजनों की शिकायत हमने ले ली है, जल्द ही एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। ट्रैक्टर चालक ने भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी जिसकी वजह से ड्राइवर को कुछ चोटे आई हैं, जिनका उपचार करवाया जाएगा और आगामी कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। फिलहाल बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button