ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

झारखंड में बड़ा नक्सली हमला: सरायकेला में दो ASI समेत 5 पुलिसकर्मी शहीद

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के तिरूलडीह थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर शाम कुकडू साप्ताहिक बाजार से लौट रही पुलिस टीम पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। शहीद पुलिसकर्मियों में 2 एएसआई और 3 कांस्टेबल शामिल हैं। नक्सली पुलिस के हथियार भी लूट ले गए। कुकड़ू साप्‍ताहिक बाजार में गश्‍ती कर पुलिस पार्टी लौट रही थी। उसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला बोल दिया। इसमें 5 पुलिसवालों को गोली लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है

वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरायकेला में नक्सली हमले की निंदा करते हुए कहा है कि पुलिसकर्मियों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। दुख की इस घड़ी में समस्त झारखंडवासी और सरकार शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ है। राज्य में अंतिम सांसें गिन रहे नक्सलवादियों ने बौखलाहट में घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से राज्य सरकार और सुरक्षाकर्मियों का मनोबल न टूटेगा और न ही विचलित होगा। नक्सलियों के खिलाफ सरकार कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।

शहीद होने वालों में एएसआई मनोधन हासदा, एएसआई गोवर्धन पासवान, कांस्‍टेबल युधिष्ठिर मालुवा, कांस्‍टेबल डिबरू पूर्ति और कांस्‍टेबल धनेश्‍वर महतो शामिल हैं। हमले के वक्‍त पुलिस वाहन पर कुल 6 पुलिसकर्मी सवार थे। ड्राइवर सुखलाल कुदादा ने किसी तरह अपनी जान बचाई और साथी पुलिसकर्मियों को हमले की जानकारी दी। तकरीबन दो दर्जन नक्‍सलियों ने इस हमले को अंजाम दिया।

जमशेदपुर के सिटी एसपी प्रभात कुमार के पास ही सरायकेला का भी प्रभार है। उन्होंने नक्‍सली हमले में जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। वहीं एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मृतक जवानों में से एक की पहचान रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र के डिबाडीह सालसुद निवासी धनेश्वर महतो के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button