ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

देर रात अयोध्या पहुंचे शिवसेना के कई सांसद, आज उद्धव ठाकरे संग करेंगे रामलला के दर्शन

शिवसेना के सांसद शनिवार देर रात अयोध्या पहुंच गए हैं। सभी सांसद पंचशील होटल में रुकेंगे, जहां से आज सुबह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे। सांसदों का कहना है कि वे रामलला की धरती पर आकर खुद को धन्य मानते हैं, सुबह उठते ही राम जन्मभूमि के दर्शन की व्याकुलता है।

शिवसेना के प्रदेश उप-प्रमुख अभय द्ववेदी ने बताया कि अभी तक शिवसेना के केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत, सांसद संजय यादव, सांसद सदाशिव लोखंडे व सांसद ओम राजे समेत कुछ अन्य सांसद पहुंच गए हैं। बाकी सांसद देर रात तक अयोध्या पहुंचेंगे।

वहीं, सांसद संजय यादव ने कहा कि वह पहले भी रामनगरी आ चुके हैं। रामलला के दर्शन करने की सभी सांसदोंकी इच्छा है। वे श्री राम जन्मभूमि का दर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने यह शिवसेना की नहीं, संपूर्ण भारत का हिंदू समाज चाहता है। सभी सांसद सुबह 10 बजे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button