ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
झारखण्ड

विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ पर घमासान! इरफान अंसारी का विपक्ष पर तंज—”नारेबाजी नहीं, सिलेंडर और महंगाई पर करें बात”; सदन में भारी हंगामा

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने परिसर में जोर-शोर से ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए. यह प्रदर्शन हजारीबाग में मंगलवार को निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा डीजे जब्त किए जाने के विरोध में किया गया.

भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई. इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी साइकिल चलाते हुए विधानसभा पहुंचे. अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, जिसके बाद भाजपा विधायक नीरा यादव के साथ उनकी तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई. दोनों ओर से शब्दों के तीखे बाण चलते रहे और इस बहाने सियासत भी गरमाती रही.

हजारीबाग की घटना के बहाने सरकार पर हमला

हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान डीजे जब्त किए जाने के विरोध में भाजपा विधायक खासे आक्रोश में दिखे. इस मुद्दे को लेकर उन्होंने सरकार की खामियों को गिनाते हुए जमकर निशाना साधा. भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा, “राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. आम जनता त्रस्त है. जब सरकार से जवाब मांगा जाता है तो वह भागती है. विपक्ष मजबूर होकर सड़क पर उतर रहा है और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है.

इसी तरह भाजपा विधायक उज्ज्वल दास ने कहा, “राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है. जब तक सरकार जनता की मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक हम विपक्ष के लोग आवाज बुलंद करते रहेंगे.”

मंत्री इरफान अंसारी का पलटवार

विपक्ष के आंदोलन को ‘नौटंकी’ करार देते हुए कांग्रेस नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तंज कसा. उन्होंने कहा, “महंगाई चरम पर है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. हर चीज के दामों में वृद्धि हो रही है और केंद्र सरकार चुप बैठी है. इन भाजपा नेताओं को शर्म नहीं आती कि जनता कितनी परेशान है. वे हमेशा धर्म की आड़ में जनता के सेंटिमेंट को भड़काने की कोशिश करते रहते हैं.”

Related Articles

Back to top button