ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

रोजगार सृजन पर CM हेमंत का जोर, शुरू की गईं तीन नई योजनाएं

रांची। Jharkhand Government कोरोना संकट के दौर में दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के मजदूरों को वापस लाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराने की रणनीति पर भी राज्य सरकार ने अमल शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी तीन अहम  योजनाओं का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास विभाग की इन योजनाओं का उदघाटन किया। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और खेल विकास से जुड़ी इन योजनाओं के नाम राज्य के शहीदों के नाम पर रखे गए हैं

Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें)

@HemantSorenJMM

साथियों,

कोविड-19 के कारण लाखों की संख्या में प्रवासी श्रमिक राज्य वापस लौटेंगे। उन सभी को को रोज़गार मुहैया कराने हेतु आज हमने तीन योजनाओं को प्रारम्भ किया है। वो हैं –

– बिरसा हरित ग्राम योजना,

– नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना

– वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
1,282 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बड़े पैमाने पर फलदार पेड़ लगा रोजगार का सृजन किया जाएगा।  वही, नीलाम्बर-पीताम्बर योजना के तहत रोजगार सृजन के साथ-साथ जल संरक्षण के उपाय किए जाएंगे। शहीद पोटो हो खेल विकास योजना राज्य में खेल प्रतिभा तराशने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत पंचायत स्तर पर खेल के मैदान बनाएं जाएंगे।इन योजनाओं पर अगले 5 वर्षों में 20000  करोड़ की राशि व्यय किए जाने का अनुमान लगाया गया है।

सरकार का मानना है कि तीनों योजनाओं पर अमल से इन योजनाओं पर समेकित रूप से अमल से करीब 25 करोड़ मानव कार्य दिवस रोजगार का सृजन किया जा सकता है। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम , पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर,  मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, ग्रामीण विकास वुभग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमें अपने मजदूरों को लाना भी है और उनके लिए रोजगार के संसाधन भी मुहैया कराने हैं। उन्होंने कहा  ऐसी परिस्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में भुखमरी की स्थिति ना हो इसीलिए सरकार ने  तीन नई योजनाओं की शुरुआत की है। कहा, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हमारी कोशिश होगी कि ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख परिवारों को 100-100 पेड़ों का पट्टा दिया जाए। जहां यह पेड़ लगाए जाएंगे वह जमीन सरकारी भी हो सकती है और व्यक्तिगत भी। सड़कों के किनारे भी पेड़ लगाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button