ब्रेकिंग
Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब...
मध्यप्रदेश

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़

भोपाल: राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां बदमाशों ने गोली चला दी. बताया जा रहा है कि, पुरानी रंजिश को लेकर पहले बदमाशों ने पुराने बदमाश लल्लू रईस के घर में घुसकर 8 से 9 राउंड फायर किए. जिसमें लल्लू का बेटा इमरान घायल हो गया उसके पैर में गोली लगी है. परिजन उसे लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे. यहां भी आकर बदमाशों ने फायर कर दिया.

पुरानी रंचिश में बदमाश के घर पर फायरिंग
राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. बदमाश अब बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इसी सिलसिले में भोपाल के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल में घुसकर गोली चला दी. अशोका गार्डन में रहने वाला पुराना बदमाश लल्लू रईस से पुरानी रंजिश के चलते बदमाश शादाब ने पहले रईस के घर में घुसकर गोलिया चलाई. जिससे लल्लू रईस का लड़का इमरान घायल हो गया उसके पैर मे गोली लगी है.

घायल के पीछे अस्पताल पहुंचे बदमाश
लल्लू जब अपने लड़के को घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल लेकर आया तो उसके पीछे आए शादाब गेट और उसके अन्य साथियों ने हमीदिया अस्पताल में आकर भी उस पर फायर कर दिया. जिससे इमरजेंसी गेट के एक कांच में गोली लग गई. इस वारदात में एक सुरक्षा कर्मी भी बाल-बाल बचा है. घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने ही कोहेफिजा और टीला जमालपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू की.

पुलिस की मुखबरी करने पर फायरिंग
मेरी शादाब से दुश्मनी चल रही है. हम लोग इनकी जुआ सट्टा की खबर पुलिस को देते हैं. जिस वजह से ये दुश्मनी रखे हुए हैं. इससे पहले भी मेरे बेटे इमरान को आरोपी शादाब गेट चाकू मार चुका है.” टीआई केजी शुक्ला ने बताया कि, ”आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है. आरोपी शादाब गेट 6 महीने पहले ही हत्या के मामले में ज़मानत पर आया है. आरोपियों की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गयी है.”

सुबह 5:30 बजे गोलियों से दहला भोपाल
बताया जा रहा है कि 7-8 बदमाश रईस के घर पर हमला करने के लिए शनिवार सुबह 5:30 बजे पहुंचे थे. जहां उन्होंने अंधाधुन फायर करना शुरू कर दिए. गोलियों की आवाज सुनकर रईस का लड़का इमरान बाहर आया फिर उसके पैर में बदमाशों ने गोली मार दी. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. ऐशबाग का निगरानी बदमाश शादाब गेट का आपराधिक रिकॉर्ड वाला जा रहा है.

Related Articles

Back to top button