ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
हरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से बारिश और ओलों की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’; किसानों की बढ़ी चिंता

हरियाणा में मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तपती गर्मी के बीच लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि बारिश-ओलावृष्टि और आंधी से खेतों में फसलों व सब्जियों को नुकसान भी पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राज्य के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 17 मार्च को भी कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में औसतन 0.4°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसके बावजूद राज्य में तापमान सामान्य से 3.1°C अधिक बना हुआ है। आज राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.9°C रिकॉर्ड किया गया। आने वाले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button