ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
टेक्नोलॉजी

लॉन्च हुई आरोग्य सेतु मित्र वेबसाइट, अब घर बैठे ही मिलेंगी मेडिकल सुविधाएं

आरोग्य सेतु एप्प के बाद नीति आयोग ने आरोग्य सेतु मित्र वेबसाइट को भी लॉन्च कर दिया है। इसकी खासियत है कि इसके जरिए लोगों को घरों तक मेडिकल सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। ज्यादातर लोगों को घर से बाहर न निकलना पड़े इसी लिए उन्हें ये सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस खास वेबसाइट को तैयार करने के लिए टाटा हेल्थ, कनेक्टसेंस टेलीहेल्थ, स्टेपवन और स्वस्थ्य फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप की गई है।

PunjabKesari

इस तरह मिलेंगी घर बैठे मेडिकल सुविधाएं

इस वेबसाइट के जरिए यूजर्स को डोरस्टेप पर लैब टेस्ट्स को आसानी से बुक कराने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आप इसके जरिए ऑनलाइन दवाइयां भी ऑर्डर कर सकते हैं। फिलहाल इस वेबसाइट को मात्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध किया गया है।

PunjabKesari

जरूरी है आरोग्य सेतु एप्प को डाउनलोड करना

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को ट्रैक करने वाली एप्प आरोग्य सेतु को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को अब Aarogya Setu एप्प का इस्तेमाल करना अनिवार्य हो गया है। सभी ऑर्गनाइजेशन के प्रमुखों को इस आदेश का 100 फीसदी पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोविड-19 कंटेनमेंट ज़ोन में रह रहे लोगों के लिए भी आरोग्य सेतु मोबाइल एप्प का इस्तेमाल करना आवश्यक है।

PunjabKesari

Related Articles

Back to top button