ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

दिल्ली में दिखा शराब का साइड इफेक्ट, नशे में कुतुब मीनार की दीवार पर चढ़ा दी गाड़ी

देश के कई हिस्सों में शराब की ब्रिकी की अनुमति क्या मिली शौकीनों की तो भीड़ ही उमड़ पड़ी। कदम-कदम पर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ते हुए दिखी। अब इसके इसका साइड इफेक्ट भी सामने आ रहे हैं। दिल्ली में एक युवक नशे में इस कदर चूर हो गया कि उसने कुतुबमीनार की दीवार पर ही गाड़ी चढ़ा दी।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात तकरीबन 3:30 बजे नशे में धुत कार सवार ने कुतुब मीनार की बाउंड्री में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार में आग लग गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारियों ने जब तेज आवाज सुनी तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। चालक को बाहर निकाला तो वह नशें में पूरी तरह धुत मिला।

 चालक का नाम अरूण चैहान बताया जा रहा है जिसने तेज गति में अपनी हुंडई वरना कार को ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इमारत कुतुबमीनार की दीवार में चढ़ा दी। कुतुब मीनार की बाउंड्री को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आर्किलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिख कर कहा कि  दीवार में हुये नुकसान की भरपाई आरोपी ड्राइवर से करवाई जाए।  कार की टक्कर से ऐतिहासिक दीवार को 50 मीटर तक नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button