ब्रेकिंग
Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ...
देश

केंद्र सरकार ने सभी वीजा किए रद्द, OCI कार्ड धारकों की यात्रा पर भी पाबंदी

केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकों को दिए गए सभी मौजूदा वीजा (कुछ श्रेणियों में छोड़कर) को मंगलवार को लॉकडाउन में भारत से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बंद रहने तक निलंबित कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलग से एक आदेश में कहा कि उसने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे विदेशियों के वीजा को ‘नि:शुल्क’ आधार पर बढ़ा दिया है। यह विस्तार अवधि अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा शुरू होने के बाद 30 दिन की अवधि तक होगी।

गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें निलंबित रहने तक भारत के प्रवासी नागरिक (OCI) कार्ड धारकों को दिए गए अनेक बार प्रवेश वाले आजीवन वीजा पर यात्रा भी स्थगित कर रखी है। इसमें कहा गया कि हालांकि पहले से भारत में रह रहे OCI कार्ड धारक यहां कितने भी समय तक रह सकते हैं। आदेश में कहा गया कि राजनयिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, रोगजार और परियोजना श्रेणियों को छोड़कर विदेशियों को दिये गये सभी मौजूदा वीजा तब तक निलंबित रहेंगे, जब तक सरकार भारत आने और यहां से जाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर लगी रोक नहीं हटा देती।

Related Articles

Back to top button