ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
मध्यप्रदेश

Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन के रहने वाले 25 वर्षीय युवक की कनाडा में 14 मार्च को हत्या हो गई. परिजनों के मुताबिक कुछ बदमाशों ने कनाडा में मारपीट कर उसकी हत्या की है. युवक गुरकीरत सिंह मनोचा कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में रहता था और उसका परिवार उज्जैन के पार्श्वनाथ सिटी में रहता है.

कनाडा में हुई युवक की हत्या

मृतक युवक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया, ”बेटा सवा साल पहले मास्टर्स करने कनाडा गया था. मास्टर्स कर वहीं सेटल होने का उसका प्लान था. कुछ बदमाशों ने उसकी हत्या की है. सरकार से बेटे की डेड बॉडी जल्द भारत लाने में मदद करने व निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं. हमारी बेटे से आखिरी बार शुक्रवार को बात हुई थी, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था. वह बहुत चंचल स्वभाव का था, ना जाने अचानक कैसे ये सब हो गया.”

घर में सबसे छोटा था गुरकीरत

मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि जवान बेटे की मौत का सुनकर उनकी पत्नी और बाकी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उन्होंने कहा, ” मेरे दो बेटे हैं, ये सबसे छोटा था और बड़ा बेटा रायपुर में रहता है, जिसका नाम प्रबकीरत सिंह है. बेटा गुरकीरत उज्जैन के कार्मल कान्वेंट स्कूल में पढ़ा, जिसके बाद विक्रम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. मास्टर्स के लिए कनाडा गया था, जहां कनाडा के नॉर्दन लाइट कॉलेज मे पढ़ रहा था. लगभग 5-6 महिने का कोर्स और बचा था.”

कनाडा जाने से पहले किया था फूड बिजनेस

मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने आगे बताया, ” बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर्स करके वह कनाडा में सेटल होना चाहता था. कनाडा जाने से पहले मेरे साथ फूड बिजनेस देखता था. उसका उसी में इंटरेस्ट था. कनाडा में वॉलमार्ट में स्टोर मैनेजर था क्योंकि पढ़ाई के साथ जॉब करनी जरूरी होती है. इसलिए 4 दिन पढ़ाई और 3 दिन जॉब करता था. मेरी आखिरी बात शुक्रवार को हुई जब मैं दिल्ली से उज्जैन आ रहा था.”

डेड बॉडी भारत आने में लग सकते हैं 3 हफ्ते

पड़ोसी अभिलाष जैन ने बताया, ‘‘ गुरकीरत के परिजनों ने बताया कि हत्या का मामला है. कनाडा पुलिस इंवेस्टिगेशन और पीएम के बाद ही डेड बॉडी देगी. ऐसे में भारत आने में 3 सप्ताह का समय लग सकता है. चूंकि कॉलेज में इलेक्शन का माहौल था और आपस की गुटबाजी में हत्या की संभावना नजर आ रही है. उसे खाना खाने के बहाने बुलाया गया था.” वहीं, मृतक के बड़ भाई प्रबकीरत ने कहा, ” या तो बॉडी जल्द मिल जाए या फिर सरकार वीजा दिलवाने में मदद करे और हम लोग वहां जा सकें. मेरा निवेदन है मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों से हर संभव मदद करें. हॉस्पिटल और पुलिस ने हमसे संपर्क कर डेड बॉडी की पहचान करवाई है.”

Related Articles

Back to top button