ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

देवास: केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रविवार को देवास के खातेगांव पहुँचे. वहां से सीधे वह कृषि उपज मंडी पहुंचे और किसानों से फसलों सहित अन्य कृषि से जुड़े विषयों पर चर्चा करते नजर आए. लाड़ली बहनो से मिलते हुए उन्होंने उनसे उनकी अन्य समस्याओं के आवेदन भी लिए. साथ ही आने वाले समय में उन्होंने लाड़ली बहनों को अन्य मदद भी देने की बात कही.

इसके अलावा उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने इलाके में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की.

समीक्षा बैठक में विधायक आशीष शर्मा भी रहे मौजूद

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमने दिशा समिति की विस्तार से बैठक की. कुछ ऐसे विषय थे जो जनता के लिए बहुत जरूरी थे. जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना. इस योजना में शामिल होने के लिए कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित ना हो… गरीबों के मकान बन जाएं. जल मिशन की योजना को पूरे होने में अभी समय है, ऐसी स्थिति में पेयजल की व्यवस्था कैसे की जाए इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही विधायक आशीष शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे.

कहा, समय-समय पर प्रदेश के किसानों से मिलता रहूंगा और उनकी हर समस्या का निदान करूँगा

केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश सहित प्रदेश के किसानों को कोई समस्या ना आए, इसलिए मैं समय-समय पर प्रदेश के किसानों से मिलता रहूंगा और उनकी हर समस्या का निदान करूँगा. इस बार नए बजट में पंचायतों को एक विशाल धनराशि मिलने वाली है. उस राशि से गांवों का संपूर्ण विकास हो जाए, यह तय ग्राम पंचायत और ग्राम सभाएं करेंगी न कि दिल्ली और भोपाल कि कौन से विकास कार्य करने चाहिए.

इस बार गर्मी का व्यापक असर होने वाला है. इसको लेकर हमारी जल जीवन की जो योजना है उनको पूरा होने में समय है. एकल योजनाओं से पानी मिले वरना वैकल्पिक रूप से क्या-क्या व्यवस्था हो सकती है ताकि पेय जल का संकट ना हो, इस दिशा में प्रयत्न आवश्यक है.

जनपद पंचायत खातेगांव के नए भवन का भूमि पूजन किया

समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने रेस्ट हाउस ग्राउंड में जनपद पंचायत खातेगांव के नए भवन का भूमि पूजन किया. इस कार्यक्रम के बाद वे डाक बंगला मैदान पर चल रही भागवत कथा में शामिल हुए. उसके बाद वापस हेलीपैड पहुंचे जहां से विधायक आशीष शर्मा को साथ लेकर बैतूल के लिए रवाना हुए.

Related Articles

Back to top button