ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
बिहार

Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा; तेजस्वी और नीतीश के खेमे में टेंशन

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर जमकर सियासत देखने को मिल रही है. इसके साथ-साथ खूब खेला करने का भी प्रयास किया जा रहा है. अब तक की वोटिंग में 239 विधायकों ने वोट किया है.NDA खेमे के सभी विधायक वोट डाल चुके हैं. विपक्षी खेमे से अब तक 4 विधायक नहीं पहुंचे हैं. जिसमें कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक शामिल हैं. अगर शाम 4 बजे तक यदि नहीं पहुंचे तो NDA की पांचों सीटों पर जीत सुनिश्चित है.

बिहार में राज्यसभा चुनाव में खूब खेला हो रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि जीतन राम मांझी की पार्टी की दो महिला विधायकों को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ देखा गया है. कमरे से महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी और AIMIM के विधायकों से साथ निकलकर वोटिंग के लिए जाते हुए दिखीं. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों विधायक आरजेडी के समर्थन में वोट कर सकते हैं.

ये 4 विधायक हैं गायब

बिहार में कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग से गायब बताए जा रहे हैं. इन सभी विधायकों ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा गया है. यही वजह है कि कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. गायब विधायकों में वाल्मीकि नगर से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, फारबिसगंज के कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर सिंह, ढाका से राजद विधायक फैजल रहमान गायब हैं.

बिहार में क्यों हो रही इतनी उठा पटक

बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर काफी उठापटक देखने को मिल रही है. बिहार में 5 सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है. कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं. एनडीए के पास इस समय 202 विधायकों का संख्या बल है. महागठबंधन की बात की जाए तो उसके पास केवल 35 विधायक हैं. संख्या बल से साफ है कि एनडीए को 4 सीटों पर आसानी से जीत मिल सकती है. पूरा पेंच 5वीं सीट के लिए फंसा हुआ है. एनडीए को वीं सीट जीतने के लिए 3 विधायकों की जरूरत है. वहीं महागठबंधन के पास अभी 35 विधायक हैं.

जेल से वोट डालने पहुंचे अनंत सिंह

राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए JDU विधायक अनंत कुमार सिंह एंबुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सभी 5 सीटों पर जीत की बात भी कही. इसके साथ ही निशांत कुमार को बिहार का सीएम बनाने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगर नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे तो आने वाले समय में वे भी कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे.

तेजस्वी ने भी किया जीत का दावा

बिहार की पांच सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कहा कि हम लोग निश्चित हैं. आंकड़े हम लोगों के साथ हैं. एआईएमआईएम और बसपा के साथियों ने हमारा समर्थन किया है. हम 41 सीटों तक पहुंच चुके हैं. 41 सीटों पर जीत पक्की है. अब देखना होगा कि तेजस्वी का दावा कितना सही साबित होता है.

Related Articles

Back to top button