ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
हरियाणा

बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा भारी? पूछे गए 4 तीखे सवाल

पानीपत: टटीरी गाने पर उठे विवाद में गायक बादशाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य महिला बाद अब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लिया है। आयोग ने वीडियो में स्कूल ड्रेस में महिला कलाकारों को दिखाने पर आपत्ति जताई है। आयोग ने बादशाह, गाने के निर्देशक समेत तीन को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब तलब किया है। इसमें अमर्यादित बोल का मतलब, स्कूल ड्रेस में दिखाई महिला कलाकारों की उम्र, 18 साल से कम होने पर उनके अभिभावकों की सहमति आदि बिंदुओं पर जवाब मांगा है।

टटीरी गाने के अमर्यादित बोल पर विवाद होने के बाद गायक आदित्य सिसौदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ लगातार शिकायत की जा रही हैं। राज्य बाल अधिकार व संरक्षण आयोग में पहुंची शिकायतों में कहा कि म्यूजिक वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने कलाकारों को ऐसे दृश्यों में दिखाया है जो बच्चों की छवि और शिक्षा के प्रति नकारात्मक संदेश दे सकते हैं।

वीडियो में कलाकार स्कूल बैग फेंकते हुए, बस पर चढ़कर डांस करते और पढ़ाई से बेपरवाह नजर आते हैं। इन शिकायतों का संज्ञान लेकर आयोग ने वीडियो के डायरेक्टर महावीर सिंह संधू (माही संधू), जोबन संधू और गायक को नोटिस जारी किया है। 13 को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। चेतावनी दी कि तय समय में जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी।
इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

1. वीडियो में स्कूल ड्रेस में दिखाई देने वाले कलाकारों की उम्र क्या है इनमें से कोई 18 से कम का है तो उनके अभिभावकों का सहमति पत्र है या नहीं।
2. स्पष्ट किया जाए कि शूटिंग के दौरान बाल कलाकारों से संबंधित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन किया या नहीं।
3. जींद रोडवेज बस पर डांस करने के लिए विभाग से अनुमति ली गई या नहीं।
4. जींद सच्चा खेड़ा के स्कूल को दिखाया गया है। शिक्षा विभाग से इसकी अनुमति ली गई है या नहीं।

Related Articles

Back to top button