ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मनोरंजन

Fake News के खिलाफ आगे आए विराट, सारा, कृति और आयुष्मान, बोले- ‘ये महामारी है’

नई दिल्ली। इन दिनों जब देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है ऐसे में हर नागरिक के सामने एक और बड़ा संकट खड़ा है वो है ‘फेक न्यूज़’ का। सोशल मीडिया पर लोग बिना जाने, बिना सोचे समझे ऐसी-ऐसी न्यूज़ आगे फॉरवर्ड कर देते हैं जो बाद में फेक निकलती है। इसका नुकसान ये होता कि जब तक पता चलता है वो न्यूज़ फेक है तब न्यूज़ लाखों लोगों के व्हाट्सऐप और फेसबुक तक पहुंच चुकी होती है।

सरकार भी लगातार फेक न्यूज़ से बचने और इसे आगे फॉरवर्ड न करे की अपील करती रही है, और अब सेलेब्स भी इसके खिलाफ आगे आए हैं। विराट कोहली, सारा अली खान, आयुष्मान खुराना और कृति सेनन ने एक वीडियो शूट किया है जिसमें उन्होंने फेक न्यूज़ को ‘महामारी’ का नाम दिया है। वीडियो की शुरुआत में चारों ‘महामारी’ की जिक्र करते हुए ये बोलते हुए नज़र आते हैं कि अगर ये महामारी फैल गई तो हमें भगवान भी नहीं बचा पाएगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि चारों किस महामारी के बारे में बात रहे हैं, लेकिन बात में पता चलता है कि यहां फेक न्यूज़ की बात हो रही है।

अंत में सेलेब्स लोगों से अपील करते हैं कि, ‘ऐसे मैसेज न तो बनने चाहिए और ना ही फॉरवर्ड होने चाहिए। क्योंकि एक फेक वीडियो और मैसेज  पूरे देश में नफरत फैला सकता है। लेकिन हम सब मिलकर इसे रोक सकते हैं और ऐसा करना बहुत आसान है। जब भी आपको ऐसा कोई मैसेज और वीडियो दिखे जो सही ना लगे, या उससे किसी का नुकसान हो रहा हो तो उसे आगे फॉरवर्ड मत करो। ऐसा करने से तुम भी सुरक्षित रहोगे और देश भी सुरक्षित रहेगा। आयुष्मान, सारा, कृति और विराट ने ये टिक टॉक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button