ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के चहेते ‘ब्रूनो’ की मौत, प्रियंका-आलिया समेत कई ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन 3 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के जीवन में दुख की घड़ी आयी है। विराट के 11 साल के पैट डॉग ब्रूनो का निधन हो गया। अनुष्का और विराट ने इसकी सूचना सोशल मीडिया के ज़रिए दी तो कई सेलेब्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

अनुष्का शर्मा ने विराट और ब्रूनो के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट करके लिखा- ब्रूनो। आरआईपी। इस पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, डायना पेंटी, सोनाली बेंद्रे, ज़ोया अख़्तर, नीति मोहन ने ब्रूनो और अनुष्का के लिए इमोजी के ज़रिए अपना प्यार ज़ाहिर किया।

उधर, विराट कोहली ने एक इमोशनल नोट लिखकर बताया कि ब्रूनो उनके साथ 11 साल से था, लेकिन जीवन भर का रिश्ता बना गया है। यह दुनिया छोड़कर वो बेहतर जगह चला गया है। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे।

बात करें अनुष्का के करियर की तो 15 मई को उनकी सीरीज़ पाताल लोक प्राइम पर रिलीज़ हो रही है। अनुष्का इसकी निर्माता हैं। इस डार्क थ्रिलर सीरीज़ में नीरज कबी, गुल पनाग, जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। सुदीप शर्मा इस सीरीज़ के क्रिएटर हैं, जिनकी किताब पर इसे बनाया गया है। इससे पहले अनुष्का की होम प्रोडक्शन फ़िल्म परी 2018 में आयी थी। 2017 में उन्होंने फिल्लौरी का निर्माण किया था।

अनुष्का ने 2015 की फ़िल्म एनएच 10 से बतौर निर्माता पारी शुरू की थी। इस फ़िल्म को काफ़ी सराहना मिली थी और कमर्शियली भी फ़िल्म सफल रही थी। एक्टिंग की बात करें तो अनुष्का आख़िरी बार शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म ज़ीरो में नज़र आयी थीं, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी। इसके अलावा संजू और सुई धागा भी 2018 में ही आयी थीं। अनुष्का ने 2008 में शाह रुख़ के साथ रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Related Articles

Back to top button