ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

अब अनूप जलोटा ने जसलीन को बताया अपनी बेटी, बोले- जल्द करने वाला हूं कन्यादान’

नई दिल्ली। हाल ही में जसलीन मथारू ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो सिंदूर लगाए और चूड़ा पहने नज़र आ रही हैं। इस फोटो के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसमें अनूप जलोटा से शादी करना भी शामिल है। हालांकि, अब उन्होंने इन सभी खबरों को गलत बताया है कि उन्होंने जसलीन के साथ शादी कर ली है। इतना ही नहीं, एक वक्त जसलीन को अपनी गर्लफ्रेंड बताने वाले अनूप जलोटा अब उन्हें अपनी बेटी की तरह बता रहे हैं

जी हां, अनूप जलोटा ने तो यह भी कहा है कि वो जसलीन का एक बेटी की तरह कन्या दान भी करेंगे। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अनूप ने बताया, ‘जसलीन से मेरी शादी भी मेरे लिए एक खबर की तरह है। मैं और उनके पिता जसलीन के लिए एक अच्छा सा लड़का देख रहे हैं। मैंने एक पंजाबी लड़के का सुझाव भी दिया था, जो अभी कनाडा में है। अभी तक कुछ फीक्स हुआ नहीं है।’

अनूप जलोटा ने जसलीन से रिलेशनशिप को लेकर कहा, ‘मैंने बिग बॉस से बाहर आने के बाद स्टेटमेंट दे दिया था कि मैं उनका कन्यादान करुंगा। वो मेरी स्टूडेंट हैं और मेरी बेटी की तरह है।’ वैसे इससे पहले जसलीन ने बता दिया था कि उन्होंने सिंदूर और चूड़ा अपने एक टिकटॉक वीडियो के लिए पहना था और मुझे उम्मीद नहीं थी कि इस फोटो से लोगों के बीच कंफ्यूज़न हो जाएगा।

उन्होंने बताया था, ‘मैं गाना चुपके से के म्यूजिक वीडियो के लिए घर से ही शूटिंग कर रही थीं। इसलिए, मैं नव विवाहित लड़की की तरह तैयार हुई थी, जो हनीमून पर है। लेकिन इतनी उम्मीद नहीं थी कि इससे इतनी अराजकता होगी।’ बता दें कि खबरें आई थीं कि अनूप और जसलीन फिल्म वो मेरी स्टूडेंट है में नज़र आने वाले हैं और इस फिल्म को जसलीन के पिता केसर मथारु ही निर्देशित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button