ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
खेल

‘विराट कोहली हैं परफेक्ट बल्लेबाज, पर ये आक्रामक कप्तान अभी भी निखार रहा है कप्तानी’

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट कमेंटेटर बन गए और वो अब अपनी सटीक राय के लिए जाने जाते हैं। आकाशवाणी में पत्रों पर आधारित एक कार्यक्रम में पू्र्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा से बात करते हुए कहा कि मैं विराट कोहली की उस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं जिसमें उन्होंने कहा था कि इस साल वनडे क्रिकेट ज्यादा मैटर नहीं करता।

इस साल न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 0-3 से कीवी टीम के हाथों क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। उस हार के बाद विराट ने कहा था कि इस साल हमारा ध्यान 50-50 ओवर के क्रिकेट पर नहीं है। इस साल वनडे और टेस्ट क्रिकेट टी20 से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।

नेहरा ने कहा कि सीरीज हारने के बाद विराट का इस तरह से बयान देना सही नहीं था। अगर आप जीत जाते और फिर ऐसा कहते तो बात अलग थी। ये कहना गलत था कि ये साल सिर्फ टी20 क्रिकेट के लिए है और हम 50-50 ओवर के क्रिकेट के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। तो क्या आप ये कहने की कोशिश कर रहे थे कि भारतीय टीम ने वनडे मैच जीतने की कोशिश ही नहीं की।

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ने टी20 सीरीज में जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम का ये प्रदर्शन निराश करने वाला था क्योंकि इस वक्त मजबूत गेंदबाजी की वजह से ये टीम अब तक की सबसे मजबूत भारतीय टीम के तौर पर देखी जाती है।

नेहरा ने विराट की कप्तानी पर बात करते हुए कहा कि उनके सीखने की प्रक्रिया लगातार जारी है। एक बल्लेबाज के तौर पर विराट के किसी पहचान की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका करियर ग्राफ सारी कहानी बयां करता है। एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने चमत्कारिक प्रदर्शन किया है पर कप्तान के तौर पर मुझे लगता है कि कार्य प्रगति पर है। मैं कह सकता हूं कि वो थोड़े आक्रामक कप्तान हैं।

Related Articles

Back to top button