ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
खेल

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दावा, विराट कोहली को पछाड़ सकता है ये पाकिस्तानी बल्लेबाज

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बैट्समैन बाबर आजम की जमकर तारीफ की है। इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा है कि खास प्रतिभा के धनी बाबर आजम को बल्लेबाजी करते हुए देखना खुशी की बात है। टॉम मूडी ने ये भी कहा है कि विराट कोहली को देखना अच्छा लगता है, लेकिन बाबर आजम की बल्लेबाजी में मजा आता है।

पिच साइड एक्सपर्ट पॉडकास्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप और क्रिकेट एनालिस्ट फ्रेडी विडे से बात करते हुए टॉम मूडी ने कहा है कि बाबर आजम अगले एक दशक में टॉप पांच टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल होंगे। मूडी ने कहा है, “वह (बाबर आजम) पिछले वर्ष में उभरा है या ऐसा कुछ है जो इतना विशेष होने जा रहा है। हमने इस बारे में बात की कि विराट कोहली एक बल्लेबाज के रूप में कितने अच्छे हैं। अगर आपको लगता है कि विराट कोहली को देखना अच्छा है, तो बाबर आज़म के बल्ले पर एक नज़र डालें। मेरे भगवान, वह कुछ खास है।”

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के हेड कोच टॉम मूडी ने कहा है, “मुझे लगता है कि अगले पांच से दस वर्षों में, वह निश्चित रूप से बिना किसी सवाल के टॉप 5 (दशक के बल्लेबाज) में शामिल होगा।” हालांकि, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ये भी स्वीकार किया कि फिलहाल बाबर आजम के आंकड़े उन्हें शीर्ष 5 वर्तमान बल्लेबाजों में रखने के लिए मुश्किल बनाते हैं, लेकिन वे अगले 5-10 सालों में ये उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

उन्होंने कहा है कि बाबर आजम ने 26 मैच अभी तक खेले हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा मैचों में वे बैटिंग लाइनअप के टॉप बैट्समैन में नहीं रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उन्होंने दिखा दिया है कि वे कितने शानदार बल्लेबाज हैं। टॉम मूडी ने आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर चल रहे बाबर आजम को लेकर कहा है कि घर पर उनका एवरेज 67 का है, जबकि विदेशी धरजी पर वे 37 के औसत से रन बना रहे हैं, लेकिन ज्यादार मैच उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में विदेशी सरजमीं पर खेले हैं।

Related Articles

Back to top button